CM Oath Ceremony: बिहार में नई सरकार का शपथग्रहण, कैबिनेट में कितने चेहरे होंगे शामिल?

Bihar Government Formation
CM Oath Ceremony: बिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की कभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। NDA की ओर से नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार के शपथग्रहण के लिए मंच तैयार है। समारोह गुरुवार, 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में आयोजित किया जा रहा है। इस बार समारोह पहले के भी काफी भव्य होने जा रहा है। शपथग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा समेत 11 राज्यों के मुख्यमंत्री शिरकत कर रहे हैं।
कैबिनेट में कितनी संख्या तय हो सकती है?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नई कैबिनेट की रूपरेखा लगभग तैयार है। बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों के हिसाब से राज्य में अधिकतम 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं। प्रस्तावित वितरण इस प्रकार हो सकता है-
- JDU कोटे से करीब 14 मंत्री
- BJP कोटे से 15–16 मंत्री
- LJP (रामविलास) से लगभग 3 मंत्री
- HAM और RLM से 1–1 मंत्री
इस तरह कुल 34 से 36 मंत्रियों वाली कैबिनेट की उम्मीद की जा रही है।
कितने विधायक लेंगे शपथ?
20 नवंबर के शपथ ग्रहण में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। NDA के 15 से 20 मंत्री पहले चरण में शपथ ले सकते हैं। बाकी मंत्री दूसरे चरण में शामिल होंगे।
पहले चरण में वे ही चेहरे शामिल किए जाएंगे जो सरकार की प्राथमिकताओं और शक्ति संतुलन को दर्शाते हैं।
PM मोदी भी रहेंगे मौजूद
शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इस दौरान नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
राज्य प्रशासन ने गांधी मैदान और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया है। VIP मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए यातायात योजना भी बदल दी जाएगी।
मंत्रियों के नाम लगभग तय
शपथ से पहले JDU, BJP और सहयोगी दलों के बीच अंतिम दौर की कई बैठकें जारी हैं। मंत्री पदों के नाम लगभग तय माने जा रहे हैं और सभी दल समारोह की तैयारियों में जुटे हैं।
