रसगुल्ला, गुलाब जामुन से लेकर जलेबी-लड्डू तक: चुनाव परिणाम से पहले जश्न की तैयारी, जानिए मेन्यू में क्या-क्या

Bihar Election result Celebration
X

Bihar Election result

बिहार विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजों से पहले राजनीतिक दलों के ऑफिस और उम्मीदवारों के घरों में सत्तू पराठे, जलेबी, रसगुल्ला, गुलाब जामुन और मनेर के लड्डू का जश्न मेन्यू तैयार। अनंत सिंह और वाणी सिंह के आवास पर महाभोज की भव्य तैयारी।

Bihar election results 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों से पहले पूरे राज्य में जश्न की तैयारियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों के दफ्तरों से लेकर उम्मीदवारों के आवास तक सत्तू पराठे, जलेबी, गुलाब जामुन, रसगुल्ला और मनेर के लड्डू की खुशबू माहौल को बेहद मीठा बना रही है। मतगणना शुरू होते ही हर राजनीतिक खेमे में जीत की उम्मीद के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों की तैयारियां चरम पर हैं।

दिल्ली BJP ऑफिस में सत्तू पराठा और जलेबी का कॉम्बिनेशन

दिल्ली स्थित बीजेपी दफ्तर में सुबह-सुबह सत्तू भरे पराठे सेकते और गरमा-गरम जलेबियां छनती दिखाई दीं। हरियाणा चुनाव के दौरान सुर्खियों में आई जलेबी इस बार फिर बिहार राजनीतिक चर्चा का केंद्र बनी हुई है। बीजेपी कार्यकर्ताओं का मानना है कि इस बार भी 'मीठा' माहौल अच्छे नतीजों का संकेत है।

अनंत सिंह के आवास पर चार लाख मिठाइयों का महाभोज

मोकामा में जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह पूरी तरह जीत को लेकर आश्वस्त हैं। उनके आवास पर महाभोज की तैयारी जोरों पर है।

  • 4 लाख मिठाइयां तैयार हो रही हैं
  • 50,000 लोगों के लिए भोज
  • 48 हलवाई, 12 चूल्हे
  • 10,000 लीटर दूध यहां चाशनी में गुलाब जामुन तैर रहे हैं और पूड़ी-सब्जी की तैयारियों ने पूरे घर को उत्सव जैसा बना दिया है।

वाणी सिंह के यहां रसगुल्ला–राजभोग का टब-भर स्टॉक

राजद उम्मीदवार वाणी सिंह भी इस जश्न की रेस में पीछे नहीं हैं। उनके आवास पर सफेद रसगुल्ले और पीले राजभोग से भरे बड़े टब सजाए गए हैं। स्वाद और मेहमाननवाज़ी दोनों में यहां भी कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दिए 500 किलो मनेर लड्डू के ऑर्डर

बिहार बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अपनी संभावित जीत को मिठास देने के लिए 500 किलो मशहूर मनेर के लड्डू का ऑर्डर दिया है। इन लड्डुओं का इतिहास 350 साल पुराना माना जाता है। मुगल बादशाह आलम की मनेर यात्रा के बाद यह स्वाद पूरे प्रदेश की पहचान बन गया।

पूजा-पाठ के बीच जीत की दुआ

जश्न की तैयारियों के साथ कई नेता जीत की कामना के लिए मंदिरों में पूजा भी कर रहे हैं। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा अशोकधाम स्थित इंदमनेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और जीत के लिए विशेष आरती की।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story