Bihar Election 2025: दूसरे चरण में ऐतिहासिक मतदान, 68.52% वोट पड़े; सबसे ज्यादा किशनगंज में दर्ज हुई वोटिंग

बिहार चुनाव 2025: दूसरे चरण में ऐतिहासिक मतदान, पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त।
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का दूसरा और अंतिम चरण मंगलवार, 11 नवंबर को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। 20 जिलों की 122 सीटों पर हुए मतदान में 68.52 प्रतिशत वोट पड़े, जो ऐतिहासिक है।
मुस्लिम बहुल किशनगंज में सर्वाधिक 77.75 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि नवादा में सबसे कम 57.76 प्रतिशत वोटिंग हुई।
चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण में 65.08 प्रतिशत मतदान हुआ था। दोनों चरण को मिलाकर राज्य में कुल 66.90 प्रतिशत वोटिंग हुई है। यह आंकड़ा 2020 के चुनावों के 57 प्रतिशत से करीब 9.6 प्रतिशत अधिक है, जो लोकतंत्र की जीत का संकेत देता है। इसमें अभी इजाफा हो सकता है, क्योंकि दूसरे फेज का पूरा आंकड़ा आना बाकी है।
केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने बंपर वोटिंग पर NDA की ओर से उत्साह जताते हुए दावा किया कि दूसरे चरण की 122 सीटों में से कम से कम 80 पर गठबंधन की जीत पक्की है। उन्होंने कहा, "जनता ने विकास और स्थिरता को चुना है।" वहीं, विपक्षी नेता तेजस्वी यादव ने मतदाताओं के उत्साह पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा- "लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, जो बदलाव की लहर है। महागठबंधन सत्ता में लौटेगा।"
दूसरी तरह प्रारंभिक रुझानों में NDA को मजबूत बढ़त नजर आ रही है। अनुमान के मुताबिक, गठबंधन को 145-160 सीटें मिल सकती हैं, जबकि महागठबंधन 73-91 सीटों तक सिमट सकता है। कुल 243 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 122 सीटें जरूरी हैं। मतगणना 15 नवंबर को होगी।
Thank you for your enthusiastic participation in the second phase of the Bihar Assembly Elections 2025 ✨#BiharElections2025 #LoktantrKaTyohar #ECI pic.twitter.com/MDDHdAztdZ
— Election Commission of India (@ECISVEEP) November 11, 2025
चुनाव आयोग के अनुसार, वोटिंग में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी बढ़ी, लेकिन कुछ जगहों पर EVM विवाद की शिकायतें भी आईं। राजनीतिक दलों ने शुभकामनाएं दीं, लेकिन तनाव भी महसूस हो रहा है। बिहार की सियासत अब रुझानों पर टिकी है- क्या NDA इतिहास रचेगा या विपक्ष उलटफेर करेगा?
Bihar Election 2025 2nd Phase Voting: अधिक जानकारी के लिए लाइव ब्लॉग पर विजिट करें।
Live Updates
- 11 Nov 2025 5:49 PM
शाम 5 बजे तक कुल 67.14% मतदान
Bihar chunav 2025 voting LIVE Update: दूसरे चरण की 122 सीटों पर रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग जारी है। चुनाव आयोग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार शाम 5 बजे तक कुल 67.14% मतदान हुआ है। किशनगंज में सर्वाधिक 76.26% वोट पड़े हैं, जबकि सबसे कम 57.11% मतदान नवादा में दर्ज किया गया है।

- 11 Nov 2025 4:02 PM
मतदान केन्दों पर मोबाइल रखने की व्यवस्था अलग से
Bihar chunav 2025 voting LIVE Update: बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के दूसरे चरण में मतदान केन्दों पर मोबाइल रखने की व्यवस्था अलग से की गई है।
बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के दूसरे चरण में मतदान केन्दों पर मोबाइल रखने की व्यवस्था।
— Chief Electoral Officer, Bihar (@CEOBihar) November 11, 2025
वोट करेगा बिहार, अपनी सरकार चुनेगा बिहार#BiharElections2025#Biharvidhansabha2025#ElectionDay @ECISVEEP pic.twitter.com/iKINrseUOu - 11 Nov 2025 4:00 PM
दोपहर 3 बजे 60.40% हुआ मतदान, किशनगंज सबसे आगे
Bihar chunav 2025 voting LIVE Update: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण (11 नवंबर) में दोपहर 3 बजे तक कुल मतदान 60.40% हुआ। पश्चिम चंपारण (61.99%), पूर्वी चंपारण (61.92%) और सुपौल (62.06%) में अच्छा प्रदर्शन, जबकि मधुबनी (55.53%) व रोहतास (55.92%) में कम। किशनगंज सबसे ऊपर (66.10%)।
मतदान प्रतिशत 03:00 PM
— Chief Electoral Officer, Bihar (@CEOBihar) November 11, 2025
दूसरा चरण, विधान सभा आम निर्वाचन 2025, बिहार@ECISVEEP pic.twitter.com/rYlU4Gipek - 11 Nov 2025 2:07 PM
दूसरे चरण में 1 बजे तक 47.62% वोटिंग
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में मतदाताओं ने जबरदस्त जोश दिखाया है। दोपहर 1 बजे तक 47.62 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। राज्यभर के मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और दिव्यांग सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे हैं। शांतिपूर्ण माहौल में वोटिंग जारी है और लोगों में लोकतंत्र के इस पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
- 11 Nov 2025 1:01 PM
रितेश पांडे ने जीत का किया दावा
जन सुराज नेता और करगहर से उम्मीदवार रितेश रंजन उर्फ रितेश पांडे ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जनता अब जात-पात से ऊपर उठकर शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर मतदान कर रही है। रितेश पांडे ने विश्वास जताया कि इस बार लोग अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए वोट देंगे। उन्होंने दावा किया, “मुझे अपनी जीत का 100 परसेंट भरोसा है।”
VIDEO | Konar, Rohtas: Jan Suraaj leader and Khaghar candidate Ritesh Ranjan alias Ritesh Pandey on Bihar polls 2025 says, “I appeal to the people to vote this time for education and employment, and to think about the future of their children. I am 100 per cent confident of my… pic.twitter.com/mlB41r79CI
— Press Trust of India (@PTI_News) November 11, 2025 - 11 Nov 2025 12:55 PM
इन 10 विधानसभा क्षेत्रों में बंपर वोटिंग
सुबह 11 बजे तक 35 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग दर्ज की गई है। अभी तक सबसे ज्यादा मतदान किशनगंज जिले में हुए हैं। 11 बजे तक इन 10 विधानसभा क्षेत्रों में 35 फीसदी से ज्यादा वोट पड़े हैं।
- गुरुआ- 37.99
- बाराचट्टी- 36.91
- वाल्मीकि नगर- 36.78
- किशनगंज- 35.81
- कोचाधामन- 35.58
- टेकारी- 35.59
- धौरेया- 35.39
- शेरघाटी- 35.36
- बेलागंज- 35.28
- झाझा- 35.16
- 11 Nov 2025 12:54 PM
वोटिंग के दौरान पीठासीन पदाधिकारी की मौत
वोटिंग के दौरान पीठासीन पदाधिकारी की मौत
अरवल में वोटिंग के दौरान पीठासीन पदाधिकारी अरविंद कुमार की अचान तबीयत बिगड़ी। बूथ 189 पर वो ड्यूटी कर रहे थे। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
- 11 Nov 2025 12:50 PM
डीजीपी विनय कुमार का बयान
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद है। उन्होंने बताया कि जिस तरह की तैयारी की गई थी, वह अब जमीन पर दिख रही है। सभी जिलों में पुलिस की सख्त निगरानी है, जबकि जंगल इलाकों में CRPF और STF की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। डीजीपी ने भरोसा जताया कि मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होगा और मतदाता निर्भय होकर अपने मताधिकार का उपयोग कर पाएंगे।
- 11 Nov 2025 11:49 AM
11 बजे तक 31.38% मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे फेज में सुबह 11 बजे तक औसतन 31.38 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। इस चरण में सबसे ज्यादा वोटिंग किशनगंज जिले में 34.74% रही, जबकि सबसे कम मधुबनी में 28.66% वोट पड़े। मतदान शांतिपूर्ण माहौल में जारी है और दोपहर तक वोटिंग प्रतिशत में और इजाफे की उम्मीद जताई जा रही है।
31.38% approximate voter turnout recorded in the second and final phase of #BiharElection2025, till 11 am. pic.twitter.com/bnN0UZmUeZ
— ANI (@ANI) November 11, 2025 - 11 Nov 2025 10:30 AM
122 सीटों पर 9 बजे तक 14.55% मतदान
122 सीटों पर 9 बजे तक 14.55% मतदान
बिहार विधानसभा के दूसरे और आखिरी फेज के लिए 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग जारी है। सुबह 9 बजे तक 14.55% मतदान हुआ है, जो पहले फेज से 1.24 प्रतिशत ज्यादा है।
Bihar records a brisk voter turnout of 14.55% till 9 am in second phase of assembly polls
— ANI Digital (@ani_digital) November 11, 2025
Read @ANI Story | https://t.co/nuLAgPygfc#BiharElections #BiharElections2025 #voterturnout pic.twitter.com/08dEqdSHcr
