बिहार चुनाव 2025: दूसरे चरण का चुनाव प्रचार थमा, सासाराम में अमित शाह और किशनगंज में राहुल गांधी ने की रैली

Bihar election 2025 rahul gandhi amit shah
X

Bihar election 2025

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण का प्रचार आज समाप्त हो गया। सासाराम में अमित शाह, रोहतास और कैमूर में नीतीश कुमार, जबकि किशनगंज में राहुल गांधी और अरवल में तेजस्वी यादव ने जनसभाएं कीं।

Bihar Elections 2025: बिहार में दूसरे चरण के प्रचार का आज आखिरी दिन था। जैसे-जैसे शाम ढली, सियासी सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई। NDA और महागठबंधन के स्टार प्रचारकों ने जमकर प्रचार किया। पीएम मोदी से लेकर अमित शाह और योगी आदित्यनाथ भी मैदान रहे। अब प्रचार थम गया है और दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर मतदान होगा।

सासाराम में अमित शाह की रैली

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सासाराम के फजलगंज स्टेडियम में एनडीए प्रत्याशी स्नेहलता कुशवाहा के समर्थन में बड़ी जनसभा की। सभा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शाह ने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार विकास और स्थिरता की गारंटी है।

नीतीश कुमार ने की कई सभाएं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रोहतास, औरंगाबाद और कैमूर जिलों में जनसभाएं कर एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में मतदाताओं से वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य में सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय के लिए एनडीए को मजबूत बनाना जरूरी है।

राहुल गांधी की किशनगंज में रैली

वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने किशनगंज और पूर्णिया में दो जनसभाएं कीं। उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस महागठबंधन जनता के अधिकार और न्याय के लिए लड़ रही है।

तेजस्वी यादव का प्रचार अभियान

महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव ने अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर जिलों में चुनावी रैलियां कीं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है और इस बार युवाओं की सरकार बनेगी।

योगी आदित्यनाथ और राजनाथ सिंह की रैलियां

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीतामढ़ी, समस्तीपुर, पश्चिम चंपारण और मधुबनी में एनडीए के पक्ष में प्रचार किया। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गोह और मोहनिया में रैलियां कर मतदाताओं से एनडीए को वोट देने की अपील की।

इस दिन आएंगे नतीजे

दूसरे चरण के लिए मतदान 11 नवंबर 2025 को होंगे। पहला चरण जिसमें 121 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था, वहां मतदान प्रतिशत 65.08% दर्ज किया गया था। चुनाव नतीजे 14 नवंबर को आएंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story