पटना CWC मीटिंग: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का BJP पर तीखा हमला-PM को बताया फेल, नीतीश को बताया बोझ

Congress CWC Meeting Bihar
X

Congress CWC Meeting Bihar

पटना में पहली बार हो रही कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी, NDA और चुनाव आयोग पर हमला बोला। जानें बैठक के प्रमुख बिंदु और कांग्रेस की चुनावी रणनीति।

Congress CWC Meeting Bihar: बिहार चुनाव 2025 से पहले पटना में कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की अहम बैठक हो रही है। इस ऐतिहासिक बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, समेत अन्य वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए।

विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में कांग्रेस की यह बैठक चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा है। कांग्रेस इसके जरिए न सिर्फ सत्तारूढ़ NDA, बल्कि सहयोगी दलों, जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को एक संदेश देना चाह रही है।

भूपेश बघेल ने बताया बैठका एजेंडा

  • सीडब्ल्यूसी मीटिंग के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेस कांन्फ्रेंस कर बैठक के एजेंडे और पारित प्रस्तावों से अवगत कराया। भूपेश बघेल ने कहा, हमारे लिए आज ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि इसी सदाकत आश्रम से बड़े-बड़े नेताओं ने देश की आजादी की लड़ाई की शुरूआत की थी। आज हम वर्तमान चुनौतियों और तानाशाही सरकारों के खिलाफ संघर्ष का आगाज कर रहे हैं।
  • भूपेश बघेल ने कहा, देश में आज आर्थिक हालात चिंताजनक हैं। नरेंद्र मोदी ने किसान की आय दोगुनी करने की बात कही थी, जो नहीं हुई। अब उन्होंने मनरेगा का बजट घटा दिया। इससे रोजगार का संकट है और MSMEs सेक्टर भी चरमरा गया है।
  • कांग्रेस पार्टी ने GST लागू करने के समय विरोध किया था, लेकिन नरेंद्र मोदी ने इसे दूसरी आजादी बताया था। बीते 8 साल में GST से देश के आर्थिक हालात बदतर हो गए हैं। जनता की हालत ख़राब है, क्योंकि उनसे बीते वर्षों में 50 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा रकम लूट ली गई।

खरगे के निशाने पर मोदी-नीतीश

बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार और NDA गठबंधन पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने नरेंद्र मोदी को फेल प्रधानमंत्री बताया। बिहार की नीतीश सरकार पर भी सवाल उठाए।

खड़गे के भाषण की 7 बड़ी बातें

  • प्रधानमंत्री को बताया फेल: अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय दोनों मोर्चों पर भारत चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है। मोदी सरकार की कूटनीतिक विफलता और 'दोस्तों' की गलतियों की वजह से देश संकट में है।
  • वोटर वेरिफिकेशन: बिहार में वोटर लिस्ट से नाम हटाने की जो साजिश हुई, वही अब देशभर में दोहराई जा रही है। इससे कमजोर तबकों का हक छीना जा रहा है।
  • चुनाव आयोग पर निशाना: EC की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आयोग जवाब देने की बजाय हमसे एफिडेविट मांग रहा है।
  • GST और नोटबंदी: नोटबंदी और GST से अर्थव्यवस्था चौपट हुई। अब वही सुधार किए जा रहे हैं, जिनकी मांग कांग्रेस शुरू से करती रही है।
  • किसानों पर चिंता: PM किसानों की आय दोगुनी नहीं कर सके। कृषि कानूनों की वजह से 750 से ज्यादा किसान शहीद हुए।"
  • बेरोजगारी का मुद्दा: बिहार में 15% से अधिक बेरोजगारी है। भर्ती घोटालों ने युवाओं का भविष्य संकट में डाल दिया है।
  • नीतीश कुमार पर बयान: भाजपा अब नीतीश को मानसिक रूप से रिटायर मान चुकी है। NDA में अंदरूनी कलह खुलकर सामने है।

क्या है कांग्रेस की तैयारी?

कांग्रेस ने तेलंगाना में भी विधानसभा चुनाव से पहले वर्किंग कमेटी की बैठक की थी, जिसके बाद वहां पूर्ण बहुमत सरकार बन गई। बिहार में भी कांग्रेस यही फॉर्मूला दोहराना चाहती है। बैठक के जरिए कांग्रेस न सिर्फ राजनीतिक संदेश देना चाहती है, बल्कि कार्यकर्ताओं में भी नई ऊर्जा भरने की कोशिश कर रही है।

राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर निशाना

बिहार विधानसभा चुनाव नवंबर में होने की उम्मीद है। उससे पहले कांग्रेस वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग पर हमलावर है। राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर लोकतंत्र नष्ट करने वालों को बचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कर्नाटक में कथित वोट चोरी के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा, कांग्रेस समर्थकों के वोट व्यवस्थित रूप से हटाए जा रहे हैं। हालांकि, चुनाव आयोग ने उनके इन आरोपों को गलत और निराधार बताया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story