बिहार विधानसभा चुनाव 2025: चिराग पासवान ने 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान, कहा- मेरा गठबंधन सिर्फ जनता से

चिराग पासवान ने 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया ऐलान, कहा- मेरा गठबंधन सिर्फ जनता से
X
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार के आरा में नव संकल्प महासभा में ऐलान किया कि वे 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा- 243 सीटों पर चुनाव लड़ूंगा, फैसला जनता करेगी कि कहां से लड़ूं।

Chirag Paswan Bihar assembly elections: बिहार की राजनीति में बड़ा धमाका करते हुए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा ऐलान किया। भोजपुर जिले के आरा स्थित वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में आयोजित ‘नव संकल्प महासभा’ को संबोधित करते हुए चिराग ने घोषणा की वह बिहार विधनसभा चुनाव लड़ेंगे।

चिराग का बड़ा ऐलान

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, ''हां मैं बिहार से विधानसभा चुनाव लड़ूंगा। मैं बिहार से नहीं, बिहार के लिए चुनाव लड़ूंगा। मैं बिहार के सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ूंगा। बिहार को फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट बनाने के लिए चुनाव लड़ूगा। मैं बिहार के लिए नहीं बिहारियों के लिए चुनाव लड़ूंगा। मेरा गठबंधन सिर्फ और सिर्फ बिहार की जनता के साथ है।

सीट चयन जनता के हवाले

चिराग ने यह भी कहा कि वे यह फैसला बिहार की जनता पर छोड़ते हैं कि वे किस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ें। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, "जब अपनों ने मुझे घर से बाहर निकाला, तब बिहार की जनता ने मुझे अपनाया। अब वही तय करेगी कि मैं कहां से चुनाव लड़ूं।"

विपक्ष पर तीखा हमला

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने विपक्ष पर निशाना भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "जिस 'जंगल राज' की हम बात करते हैं- उसके लिए सिर्फ आरजेडी ही नहीं, बल्कि कांग्रेस भी बराबर की जिम्मेदार है। यह हमारी सरकार है जिसने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया।"

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story