Chhath Puja 2025: भारत से लेकर सात समंदर पार तक छठ पूजा की धूम: डूबते सूर्य को अर्घ्य, घाटों पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

Chhath Puja 2025
Chhath Puja 2025: विश्वभर में छठ पूजा का पावन पर्व भक्तिभाव और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। खरनाके साथ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हुआ, जिसके बाद सोमवार शाम देशभर के घाटों पर डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया गया।
दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, वाराणसी, पटना, जयपुर, भोपाल, रायपुर से लेकर अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, फिजी और मॉरिशस तक छठ महापर्व की भव्यता देखने को मिली। घाटों पर भक्तों का जनसैलाब उमड़ा और पारंपरिक गीतों की गूंज से वातावरण पवित्र हो उठा।
दिल्ली-मुंबई में लाखों श्रद्धालु जुटे
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में करीब 1300 घाटों पर पूजा का आयोजन हुआ। यमुना तट के 17 प्रमुख घाटों पर विशेष सुरक्षा और सफाई व्यवस्था की गई। वहीं, मुंबई और ठाणे में 83 स्थलों पर सामूहिक छठ पूजा संपन्न हुई। जुहू बीच पर चार अलग-अलग समितियों ने कार्यक्रम आयोजित किए।
नासिक का वीडियो
#WATCH | Delhi minister Parvesh Verma says, "...our claim is that in the coming 3 to 4 years, we will make the Yamuna completely clean. The ghats that we have built now are constructed separately on the banks of Yamuna, and clean water has been provided there so that lakhs of… https://t.co/ek52GA4CiI pic.twitter.com/15IhYJSiLv
— ANI (@ANI) October 27, 2025
यूपी-बिहार में भव्य आयोजन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के गोमती घाट पर संध्या अर्घ्य अर्पित किया। वाराणसी के 84 घाटों पर दो लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, जहां विदेशी पर्यटकों ने भी छठ पर्व का नजारा देखा। बिहार के औरंगाबादस्थित सूर्य मंदिर तालाब में 12 लाख से अधिक व्रती शामिल हुए।
राजधानी पटना में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से जेपी सेतु मार्ग पर 8 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया।
ग्लोबल छठ 2025
— Bihar Foundation (@biharfoundation) October 27, 2025
तीसरा दिन – मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) में संध्या अर्घ्य#GlobalChhath | #ChhathPuja | @kundan_ias pic.twitter.com/wCzDse0PEz
Global Chhath 2025
— Bihar Foundation (@biharfoundation) October 27, 2025
Kharna in New Jersey, USA#GlobalChhath | #ChhathPuja | @kundan_ias pic.twitter.com/1KLsTWKY4x
विदेशों में भी दिखी छठ की आस्था
ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, फिजी, सूरीनाम, मॉरिशस और त्रिनिदाद-टोबैगो में प्रवासी भारतीयों ने परंपरागत रीति से सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। वहां भी भारतीय समुदाय ने घाटों, नदियों और झीलों के किनारे पूजा का आयोजन किया।
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने जयपुर में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर प्रदेशवासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं।
पीएम मोदी भी कर सकते हैं अर्घ्य अर्पण
सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह दिल्ली के वासुदेव घाट पर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देंगे। इससे पहले उन्होंने देशवासियों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं और इसे "प्रकृति और सूर्य उपासना का अद्भुत संगम" बताया।
छठ महापर्व का समापन मंगलवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ होगा।
Live Updates
- 27 Oct 2025 8:08 PM
Chhath Puja 2025 Live Update: महाराष्ट्र के नाशिक में छठ पूजा 2025 के तीसरे दिन आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। गोदावरी नदी के तट पर हजारों श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में परिवार सहित पहुंचे और अस्त होते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।
#WATCH | Nashik, Maharashtra: On the third day of Chhath Puja 2025, a large number of devotees gathered on the banks of the Godavari River for the evening offering. pic.twitter.com/NPKg5ERoN7
— ANI (@ANI) October 27, 2025 - 27 Oct 2025 8:07 PM
पटना, बिहार: अभिनेत्री अक्षरा सिंह मीनार घाट, दीघा में परिवार के साथ छठ पूजा 2025 के तीसरे दिन 'संध्या अर्घ्य' में शामिल हुईं।
- 27 Oct 2025 8:01 PM
पटना, बिहार: LJP(रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी, उनके पिता, बिहार के मंत्री अशोक चौधरी और उनकी मां ने अपने पटना आवास पर छठ पूजा के अनुष्ठान किए।
- 27 Oct 2025 7:59 PM
पटना, बिहार: केंद्रीय मंत्री और LJP-रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने पार्टी कार्यालय में परिवार के साथ छठ पूजा के अनुष्ठान किए।
- 27 Oct 2025 7:57 PM
पटना, बिहार: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा नेता संजय मयूख के आवास पर छठ पूजा समारोह में भाग लिया। भाजपा सांसद मयंक नायक भी मौजूद रहे।
- 27 Oct 2025 7:56 PM
पटना (बिहार): छठ महापर्व के तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए कॉलेज घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
- 27 Oct 2025 7:54 PM
दिल्ली: छठ महापर्व के तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य के लिए ITO छठ घाट पर श्रद्धालु एकत्रित हुए।
- 27 Oct 2025 7:53 PM
कोयंबटूर, तमिलनाडु: छठ पूजा 2025 के तीसरे दिन 'संध्या अर्घ्य' के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए।
- 27 Oct 2025 7:51 PM
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोनिया विहार के एक घाट पर छठ पूजा समारोह में हिस्सा लिया।

