Bihar Cabinet Minister: नीतीश की टीम में 10 नए चेहरे, 19 पुराने मंत्रियों की छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट

Bihar Nitish kumar Cabinet Minister list
X

नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हुए।

बिहार में नीतीश कुमार की नई कैबिनेट का ऐलान हो गया है। 26 मंत्रियों में 10 नए चेहरे शामिल किए गए हैं, जबकि 19 पुराने मंत्रियों को जगह नहीं मिल सकी।

Bihar Cabinet Minister 2025: बिहार में एनडीए की नई सरकार ने मंत्रिमंडल को एक नया स्वरूप दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री का चेहरा भले ही पुराना हो, लेकिन कैबिनेट में बड़े बदलाव किए गए हैं। गांधी मैदान में हुए शपथ ग्रहण समारोह में सीएम नीतीश कुमार के साथ 26 मंत्रियों ने शपथ ली, जिनमें 10 नए चेहरे शामिल हैं।

19 पुराने मंत्रियों को नहीं मिली जगह

पूर्व की एनडीए सरकार में शामिल 19 मंत्रियों को इस बार कैबिनेट में जगह नहीं मिल सकी। हालांकि, भविष्य के विस्तार में इनके लिए संभावना बनी हुई है।

बिहार में मंत्रिमंडल की अधिकतम संख्या मुख्यमंत्री समेत 36 हो सकती है। फिलहाल 27 मंत्री ही शामिल किए गए हैं, ऐसे में अभी नौ और मंत्री बनाए जा सकते हैं।

जदयू के आठ मंत्री, सभी पुराने चेहरे

नीतीश मंत्रिमंडल में JDU के आठ मंत्रियों को शामिल किया गया है। खास बात यह है कि जदयू ने इस बार किसी भी नए चेहरे को मौका नहीं दिया, बल्कि सभी पुराने मंत्रियों को ही दोबारा शामिल किया है।

भाजपा के 14 मंत्री, जिनमें सात नए चेहरे

कैबिनेट में BJP की ओर से 14 मंत्री बनाए गए हैं, जिनमें 7 नए चेहरों को जगह मिली है।

सबसे चर्चित नाम रामकृपाल यादव का है, जिन्होंने दानापुर से रीतलाल यादव को हराया। पूर्व में वे केंद्रीय राज्य मंत्री रह चुके हैं, लेकिन राज्य स्तर पर पहली बार मंत्री बने हैं।

लोजपा (रा) से दो 'संजय' बने मंत्री

चिराग पासवान की पार्टी LJP (रामविलास) से दो नेताओं को मंत्री बनाया गया है और दोनों का नाम संजय है। एक संजय कुमार सिंह महुआ विधानसभा सीट से आते हैं, जबकि दूसरे संजय सिंह बखरी विधानसभा सीट से चुनाव जीते और पहली बार मंत्री बने।

रालोमो से उपेंद्र कुशवाहा के बेटे को मौका

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) से दीपक प्रकाश को मंत्री बनाया गया है। वह उपेंद्र कुशवाहा के बेटे हैं और वर्तमान में किसी सदन के सदस्य नहीं हैं।

इन BJP और JDU मंत्रियों को नहीं मिला मौका

नया मंत्रिमंडल बनने के साथ कई दिग्गज नेताओं का पत्ता कट गया।

BJP के 13 मंत्री बाहर

  • रेणु देवी
  • नीरज कुमार सिंह
  • नीतीश मिश्रा
  • महेश्वर हजारी
  • जनक राम
  • हरि सहनी
  • केदार गुप्ता
  • संजय सरावगी
  • जिवेश मिश्रा
  • राजू सिंह
  • मोतीलाल प्रसाद
  • कृष्ण कुमार मंटू
  • प्रेम कुमार (9वीं बार जीते, लेकिन मंत्री नहीं)

प्रेम कुमार को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा तेज है।

JDU के छह मंत्री बाहर

  • शीला कुमारी
  • कृष्णनंदन पासवान
  • जयंत राज
  • रत्नेश सदा
  • संतोष सिंह
  • विजय मंडल

चकाई से चुनाव हारने के कारण सुमित कुमार सिंह पहले ही दौड़ से बाहर हो गए थे।

इस बार कैबिनेट में शामिल नए चेहरे

BJP

  • रामकृपाल यादव
  • संजय सिंह टाइगर
  • अरुण शंकर प्रसाद
  • रमा निषाद
  • लखेन्द्र कुमार रोशन
  • श्रेयसी सिंह
  • डॉ. प्रमोद कुमार

लोजपा (रा)

  • संजय कुमार
  • संजय कुमार सिंह

रालोमो

  • दीपक प्रकाश
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story