Bihar Budget 2026 Highlights: नीतीश सरकार का 3.47 लाख करोड़ का बजट पेश, विकास-रोजगार और महिलाओं पर फोकस

Bihar Budget 2026 Highlights
X

Bihar Budget 2026 Highlights

Bihar Budget 2026: वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने 3.47 लाख करोड़ रुपये का बजट रखा। रोजगार, महिला सशक्तिकरण, एक्सप्रेस-वे, शिक्षा और स्वास्थ्य पर खास जोर।

Bihar Budget 2026 Highlights: नीतीश कुमार सरकार ने मंगलवार को बिहार विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का वार्षिक बजट पेश किया। वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने सदन को बताया कि इस बार का कुल बजट आकार 3,47,589 करोड़ रुपये रखा गया है, जो पिछले साल की तुलना में अधिक है। इससे पहले चुनावी वर्ष में सरकार ने 3.17 लाख करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया था।

अनुपूरक बजट से भी बढ़ा था खर्च का दायरा

सरकार ने पिछले वित्तीय वर्ष में मुख्य बजट के अलावा दो अनुपूरक बजट भी पेश किए थे। जुलाई में पहला अनुपूरक बजट और दिसंबर में दूसरा अनुपूरक बजट लाकर योजनाओं के लिए अतिरिक्त राशि आवंटित की गई थी।

सात निश्चय-3 से विकसित बिहार का लक्ष्य

बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ‘सात निश्चय-3’ कार्यक्रम के जरिए बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने की दिशा में काम कर रही है। आय-व्यय का पूरा खाका इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

पांच सूत्रों पर टिका विकास मॉडल

वित्त मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के समग्र विकास के लिए पांच मूल मंत्र तय किए हैं- ज्ञान, ईमान, विज्ञान, अरमान और सम्मान। इन तत्वों को केंद्र में रखकर योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है।

बिहार की विकास दर पर सरकार का भरोसा

सरकार के अनुसार बिहार देश के तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था वाले राज्यों में शामिल है। वर्ष 2025-26 में राज्य की आर्थिक विकास दर लगभग 14.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

महिलाओं और रोजगार पर खास जोर

बजट में महिला सशक्तिकरण और रोजगार को प्राथमिकता दी गई है। महिला रोजगार योजनाओं के तहत अब तक करोड़ों महिलाओं को शुरुआती आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। अब उनके व्यवसाय को विस्तार देने के लिए 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त मदद देने की घोषणा की गई है।

बजट की प्रमुख घोषणाएं एक नजर में

सरकार ने गरीब परिवारों को स्वरोजगार से जोड़ने, कृषि और उद्योग को मजबूत करने, नए एक्सप्रेस-वे के निर्माण, हर प्रखंड में शिक्षा संस्थानों की स्थापना, जिला अस्पतालों को सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं से लैस करने, सौर ऊर्जा के विस्तार और सस्ते आवास जैसी कई अहम घोषणाएं बजट में की हैं। साथ ही खेल, पर्यटन और बुजुर्गों की सुविधाओं को भी प्राथमिकता दी गई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story