Budget 2026: सीएम नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया, कहा- देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा यह बजट

Budget 2026 Reaction Bihar CM Nitish Kumar
X

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय बजट 2026 को स्वागत योग्य, प्रगतिशील और विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखकर पेश किया गया बताया।

केंद्रीय बजट 2026 पर CM नीतीश कुमार ने इसे प्रगतिशील और विकसित भारत की दिशा में बड़ा कदम बताया। हाई-स्पीड रेल, जलमार्ग, रोजगार और शिक्षा पर क्या बोले नीतीश, पढ़ें पूरी खबर।

Budget 2026 Reaction Nitish Kumar: केंद्रीय बजट 2026 को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बजट को स्वागत योग्य, प्रगतिशील और विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखकर पेश किया गया बताया। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि इस बजट के माध्यम से देश के विकास की गति को तेज करने के लिए कई अहम और दूरदर्शी कदम उठाए गए हैं।

हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर से बिहार को मिलेगा बड़ा लाभ

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बजट में घोषित 7 हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर को अहम करार दिया। उन्होंने कहा कि वाराणसी–सिलीगुड़ी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण से बिहार को विशेष लाभ मिलेगा। इससे राज्य में कनेक्टिविटी बेहतर होगी और आर्थिक गतिविधियों को नई रफ्तार मिलेगी।

20 नए राष्ट्रीय जलमार्ग, बिहार के व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

सीएम नीतीश ने बजट में 20 नए राष्ट्रीय जलमार्गों की घोषणा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इसके तहत पटना और वाराणसी में जहाज मरम्मत की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जलमार्गों के विस्तार से बिहार के कई शहरों को फायदा होगा, राज्य के उत्पादों के निर्यात में वृद्धि होगी और व्यापारिक व व्यावसायिक गतिविधियां मजबूत होंगी।

टेक्सटाइल पार्क और सेमीकंडक्टर से बढ़ेंगे रोजगार

नीतीश कुमार ने बजट में बड़े टेक्सटाइल पार्क, महात्मा गांधी स्वरोजगार योजना और सेमीकंडक्टर सेक्टर के लिए 40 हजार करोड़ रुपये के सपोर्ट की घोषणा को युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि इससे बिहार सहित पूरे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

पूर्वोदय राज्यों पर फोकस, बिहार को मिलेगा औद्योगिक निवेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में पूर्वोदय राज्यों और उत्तर-पूर्व क्षेत्र पर विशेष ध्यान देने की घोषणा बिहार के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। इससे राज्य में औद्योगिक निवेश, आधारभूत संरचना और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही शहरी विकास से बिहार के शहरों को नई गति मिलेगी।

हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, शिक्षा में मिलेगा बढ़ावा

सीएम नीतीश कुमार ने बजट में देश के सभी जिलों में एक गर्ल्स हॉस्टल बनाने की घोषणा को महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे लड़कियों को उच्च शिक्षा हासिल करने में बड़ी सहूलियत मिलेगी।

PM मोदी और वित्त मंत्री को दिया धन्यवाद

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बेहतर और दूरदर्शी बजट पेश करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को धन्यवाद दिया।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story