बिहार चुनाव में टिकट पाने की दौड़: गीत गाया, किसी ने मनाया जश्न, कोई बैठ गया धरने पर, देखें Video

बिहार चुनाव में टिकट हासिल करने की दौड़
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शंखनाथ कर दिया है। बीजेपी ने 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की दी है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तारापुर से, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा लखीसराय से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन बांकीपुर से और रेणु देवी बेतिया से प्रत्याशी घोषित किया है। इसके अलावा अन्य बड़े नेताओं के नाम भी इस सूची में शामिल दिख रहे हैं। जिन नेताओं को टिकट मिला है, उनके समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। यही नहीं, प्रत्याशी भी जश्न मनाते दिख रहे हैं। किसी ने भोजपुरी गाना तो किसी ने कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया।
भाजपा नेता संजय जायसवाल ने कहा कि हमने काफी नए उम्मीदवारों को भी मौका दिया है, जिससे की नई ऊर्जा भाजपा में आए। सभी उम्मीदवारों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। जो पहली बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं, उन्हें विशेष बधाई है। वे भी महत्वपूर्ण सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। वे सब भाजपा के अच्छे कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन एक है। जिस प्रकार से हमारी सीटों की घोषणा हुई, आज रात तक बाकी सीटों के बारे में भी फाइनल निर्णय हो जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि हम 200 के ऊपर का आंकड़ा निश्चित तौर पर इस विधानसभा चुनाव में पार करेंगे।
संजीव चौरसिया ने मनाया जश्न
भाजपा नेता संजीव चौरसिया के समर्थक पटना में जश्न मना रहे हैं। उन्हें दीघा से उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने टिकट के लिए केंद्रीय नेतृत्व के साथ ही पीएम मोदी, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष और दोनों उपमुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। कहा कि दीघा की जनता को भी धन्यवाद देता हूं। ये पार्टी विचार की पार्टी और परिवार पार्टी है। जनता के सेवक रूप में पीएम मोदी प्रधानसेवक के रूप में रहते हैं। दीघा के सेवक के रूप में हम निरंतर सेवा करते रहे हैं और उसी परिणाम है कि मुझे तीसरी बार सेवा करने का मौका पार्टी ने दिया है।
#WATCH दीघा से बीजेपी उम्मीदवार संजीव चौरसिया ने कहा, ''मैं केंद्रीय नेतृत्व, पीएम मोदी, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष और दोनों उपमुख्यमंत्री सभी को धन्यवाद करता हूं। विशेषकर दीघा की जनता को धन्यवाद करता हूं...ये पार्टी विचार की पार्टी और परिवार… https://t.co/xPDnRqfvW2 pic.twitter.com/R6k5mNLy9e
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 14, 2025
मैथिली ठाकुर ने गाया गीत
इस सूची में 9 महिलाओं का नाम हैं, जिन्हें टिकट मिला है। बेतिया से रेणु देवी, परिहार से गायत्री देवी, नरपतगंज से देवंत यादव, किशनगंज से स्वीटी सिंह, प्राणपुर से निशा देवी, कोढ़ा से कविता देवी, औराई से रमा निषाद, वारसलीगंज से अरुणा देवी और जमुई से श्रेयसी सिंह को टिकट मिला है। लोक गायिका मैथिली ठाकुर पटना हवाईअड्डे पर पहुंची। यहां उन्होंने लोकगीत सुनाया।
जब टिकट की दावेदारी से जुड़ा सवाल पूछा तो बोलीं कि पटना मेरा हर हफ्ते आना जाना रहता है। जैसा मुझे आदेश मिलेगा वैसा मैं करूंगी। अभी मेरा उद्देश्य नहीं है कि मैं चुनाव लड़ूंगी। पार्टी जो आदेश देगी वो मैं करूंगी। बिहार चुनाव में किसकी सरकार बनेगी, ये जनता निर्णय लेगी। बिहार में NDA के दौरान मैंने सुधार देखें हैं। चुनाव को लेकर कुछ नहीं है। मैथिली ठाकुर पटना में राज्य भाजपा प्रमुख दिलीप जायसवाल की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो चुकी हैं।
#WATCH बिहार: लोक एवं भक्ति गायिका मैथिली ठाकुर पटना पहुंचकर गीत गाती हुईं दिखीं। pic.twitter.com/CClY9LpSDz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 14, 2025
जदयू नेता का सीएम हाउस के बाहर धरना
जदयू नेता गोपाल मंडल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास के बाहर प्रदर्शन कर बैठ गए। उन्होंने कहा कि हमें मुख्यमंत्री से मिलना है। हम टिकट मांगने आए हैं। टिकट लिए बिना नहीं जाएंगे। जब वहां तक खबर पहुंचेगी तब वे हमसे जरूर मिलेंगे। देखिये पूरा वीडियो...
#WATCH पटना (बिहार): JDU नेता गोपाल मंडल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास के बाहर प्रदर्शन कर बैठे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 14, 2025
उन्होंने कहा, "हमें मुख्यमंत्री से मिलना है... टिकट मिलेगा, टिकट लिए बिना नहीं जाएंगे। जब वहां तक खबर पहुंचेगी तब वे हमसे जरूर मिलेंगे।" pic.twitter.com/kTQGg28Htj
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।
