बिहार चुनाव 2025: 18 जिलों की 121 सीटों पर वोटिंग खत्म, पहले फेज में 64.66% हुआ मतदान; बेगुसराय में सबसे ज्यादा वोट पड़े

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में इस बार मतदान ने नया रिकॉर्ड बनाया है।
बिहार विधानसभा चुनाव : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले फेज की वोटिंग गुरुवार शाम 6 बजे खत्म हो गई। सुबह 7 बजे से चली मतदान प्रक्रिया में कुल 64.66% फीसदी वोटिंग हुई। बेगूसराय में सबसे ज्यादा 67.32% और शेखपुरा में सबसे कम 52.36% वोटिंग दर्ज की गई। वहीं राजधानी पटना में 55.02% मतदान हुआ।
अतिसंवेदनशील 56 बूथों पर सुरक्षा के मद्देनजर शाम 5 बजे तक ही वोटिंग कराई गई। इस बार शहरी इलाकों में मतदाताओं का उत्साह अपेक्षाकृत कम दिखाई दिया। राजधानी पटना के शहरी क्षेत्रों में सबसे कम मतदान दर्ज हुआ। इनमें कुम्हरार में 39.52%, दीघा में 39.10% और बांकीपुर में 40% वोट पड़े।
पहले फेज की वोटिंग खत्म होने के साथ ही 18 जिलों की 121 सीटों पर कुल 1314 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद हो गई है। इनमें 104 सीटों पर सीधा मुकाबला, जबकि 17 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला देखा जा रहा है। बिहार की 243 सीटों पर दो चरणों में चुनाव हो रहे हैं। दूसरा चरण और 14 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
इस चरण में दो डिप्टी सीएम समेत 18 मंत्रियों की साख दांव पर लगी है। 10 सीटों पर मुकाबला बेहद हॉट माना जा रहा है, जिनमें तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और अनंत सिंह जैसे कई बड़े चेहरे शामिल हैं।
दिनभर मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए थे। संवेदनशील बूथों पर वेबकास्टिंग और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
इस बीच, कुछ इलाकों से हल्की झड़पों की खबरें भी आईं। लखीसराय में भाजपा प्रत्याशी और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर हमला हुआ, हालांकि वे सुरक्षित हैं। वहीं, दरभंगा के घनश्यामपुर में फर्जी वोटिंग करते दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। जाले विधानसभा क्षेत्र में दो पोलिंग एजेंटों के बीच विवाद और पथराव की घटना भी सामने आई।
कुछ क्षेत्रों जैसे- मुंगेर, सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, तारापुर और जमालपुर में शाम 5 बजे तक ही मतदान संपन्न कराया गया।
राज्य चुनाव आयोग ने बताया कि पहले चरण की वोटिंग के बाद अब सभी नजरें अगले चरण की तैयारियों पर हैं। बढ़े हुए मतदान प्रतिशत को देखकर माना जा रहा है कि बिहार की जनता इस बार बदलाव के मूड में है।
"बिहार के मतदाताओं ने पेश की मिसाल"
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ग्यानेश कुमार ने कहा कि इस बार बिहार के मतदाताओं ने एक मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा, “बिहार ने पूरे देश को रास्ता दिखाया है। इस चुनाव में SIR (Summary Revision) के बाद शून्य अपील दर्ज हुई है और 1951 के बाद सबसे अधिक मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया है।”
उन्होंने आगे कहा कि बिहार की निर्वाचक नामावली अब तक की सबसे शुद्ध रही है और मतदाताओं ने उत्साहपूर्ण भागीदारी दिखाई है। ग्यानेश कुमार ने कहा कि यह चुनाव पारदर्शी, निष्पक्ष और समर्पित चुनाव मशीनरी का उदाहरण है।
उन्होंने अंत में कहा, “यह लोकतंत्र की जीत है। बिहार चुनाव 2025 चुनाव आयोग के लिए एक अद्भुत और प्रेरणादायक यात्रा रही है।”
पटना में लालू परिवार ने किया मतदान
राजधानी पटना के वेटनरी कॉलेज बूथ पर आज लालू प्रसाद यादव ने अपने पूरे परिवार के साथ वोट डाला। उनके साथ राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, उनकी पत्नी राजश्री यादव, और बहन मीसा भारती भी मतदान करने पहुंचीं।
#WATCH | पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है। राजद नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा, "सभी मतदाताओं से अपील है कि वोट डालें... दोनों बेटों को मां की शुभकामना है। दोनों को आशीर्वाद है।" pic.twitter.com/TVNqZetAEa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 6, 2025
मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में राबड़ी देवी ने कहा-“मेरे दोनों बेटों को मेरा आशीर्वाद है। तेज प्रताप और तेजस्वी दोनों अपने बल पर चुनाव लड़ रहे हैं।” लालू परिवार के मतदान के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
लालू यादव ने एक्स पर दी प्रतिक्रिया
इधर, लालू यादव ने एक्स पर लिखा- तवा से रोटी पलटती रहनी चाहिए नहीं तो जल जाएगी। 20 साल बहुत हुआ! अब युवा सरकार और नए बिहार के लिए तेजस्वी सरकार अति आवश्यक है।
तवा से रोटी पलटती रहनी चाहिए नहीं तो जल जाएगी।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) November 6, 2025
20 साल बहुत हुआ! अब युवा सरकार और नए बिहार के लिए तेजस्वी सरकार अति आवश्यक है। pic.twitter.com/KSKnwtf57D
पहले चरण में किन जिलों में वोटिंग हो रही है?
पहले फेज में जिन 18 जिलों में वोटिंग हो रही है, उनमें पटना, गया, भोजपुर, बक्सर, औरंगाबाद, नवादा, कैमूर, अरवल, नालंदा, जहानाबाद, रोहतास, लखीसराय, शेखपुरा, मुंगेर, बांका, भागलपुर, जमुई और खगड़िया शामिल हैं।
नतीजों की तारीख
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे 14 नवंबर को घोषित होंगे। सभी की निगाहें इस बार यह देखने पर हैं कि क्या तेजस्वी यादव सत्ता तक पहुंच पाएंगे या एनडीए फिर से सत्ता में वापसी करेगी।
बिहार चुनाव 2025: वोटिंग से जुड़ी बड़ी बातें
मुजफ्फरपुर के 3 बूथ पर वोट बहिष्कारः
गायघाट विधान सभा में 3 बूथों पर वोट बहिष्कार हुआ है। बूथ नंबर 161, 162 और 170 पर मतदाताओं ने पुल और सड़क निर्माण को लेकर वोट का बहिष्कार कर दिया है।
दानापुर-मधेपुरा-राघोपुर में ईवीएम खराब
दानापुर के बूथ नंबर 196 में ईवीएम खराब होने से वोटिंग में रुकावट आई है। आधे घंटे के बाद वोटिंग शुरू हुई। बख्तियार पुर के बूथ नंबर 316 में ईवीएम खराब हुई, इसकी वजह से मतदान केंद्र में लंबी कतार देखने को मिल रही है। राघोपुर में एक बूथ पर ईवीएम खराब होने पर मतदान रोका गया।
पहले फेज में 10 हॉट सीट
जिसमें तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, अनंत सिंह समेत कई बड़े चेहरों की साख दांव पर है।
संवेदनशील बूथों पर 5 बजे तक वोटिंग
सिमरी बख्तियारपुर, महिषी, तारापुर (मुंगेर जिला) और जमालपुर में सुरक्षा कारणों से मतदान का समय शाम 5 बजे तक सीमित कर दिया गया।
पीठासीन अधिकारी की तबीयत बिगड़ी
फतुहा विधानसभा के हाजीपुर गांव स्थित बूथ संख्या 254 पर तैनात पीठासीन अधिकारी की तबीयत खराब हो गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Live Updates
- 6 Nov 2025 7:37 PM
शाम 5 बजे तक कहां कितना पड़ा वोट?
बिहार में विधानसभा चुनाव की 18 जिलों की 121 सीटों पर पहले चरण की वोटिंग गुरुवार, 6 नवंबर को शाम 6 बजे खत्म हो गई। चुनाव आयोग के अंतिम अपडेट के अनुसार, शाम 5 बजे तक कुल 60.18% मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। यह 2020 के पहले चरण (55.81%) से लगभग 4.5% ज्यादा है। सबसे ज्यादा उत्साह बेगूसराय में दिखा, जहां 67.32% वोट पड़े। सबसे कम वोटिंग शेखपुरा में दर्ज हुई। यहां सिर्फ 52.36% लोगों ने मतदान किया।

- 6 Nov 2025 6:34 PM
पहले चरण की वोटिंग खत्म
बिहार में विधानसभा चुनाव की 18 जिलों की 121 सीटों पर पहले चरण की वोटिंग गुरुवार, 6 नवंबर को शाम 6 बजे खत्म हो गई। चुनाव आयोग के अंतिम अपडेट के अनुसार, शाम 5 बजे तक कुल 60.18% मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। यह 2020 के पहले चरण (55.81%) से लगभग 4.5% ज्यादा है। सबसे ज्यादा उत्साह बेगूसराय में दिखा, जहां 67.32% वोट पड़े। सबसे कम वोटिंग शेखपुरा में दर्ज हुई। यहां सिर्फ 52.36% लोगों ने मतदान किया।
- 6 Nov 2025 6:17 PM
शाम 5 बजे तक 60.18% मतदाता, बेगुसराय में सबसे ज्यादा
Bihar Election 2025 Voting Live Update: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में शाम 5 बजे तक करीब 60.18% मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं।
18 जिलों की 121 सीटों पर जारी मतदान में सबसे ज्यादा वोटिंग बेगुसराय (लगभग 67.32%) और सबसे कम शेखपुरा (लगभग 52.36%) में दर्ज की गई।
मतदान प्रतिशत 05:00 PM
— Chief Electoral Officer, Bihar (@CEOBihar) November 6, 2025
प्रथम चरण, विधान सभा आम निर्वाचन 2025, बिहार@ECISVEEP pic.twitter.com/fMfypweux8 - 6 Nov 2025 5:30 PM
हमने पिछले लोकसभा चुनावों के मतदान मानक को पार किया: चुनाव आयोग
Bihar Election 2025 Voting Live Update:
बिहार राज्य निर्वाचन विभाग के अपर सचिव माधव कुमार ने मतदान को लेकर जानकारी दी, 'दोपहर तीन बजे तक मतदान प्रतिशत 53.77 रहा। हमने पिछले लोकसभा चुनावों के मानक को पार कर लिया है। बेगूसराय में मतदान प्रतिशत सबसे ज़्यादा रहा। पटना में भी मतदान प्रतिशत में सुधार हुआ है...'
#WATCH | Patna, Bihar | #BiharElection2025 | Additional Secretary of the State Election Department Madhav Kumar says, "The voting percentage as of 3 pm is 53.77. We have surpassed the benchmark set by the previous Lok Sabha elections. The voting percentage is highest in… pic.twitter.com/vGjCJEPe2x
— ANI (@ANI) November 6, 2025 - 6 Nov 2025 5:27 PM
Bihar Election 2025 Voting Live Update:
तारापुर की बूथ संख्या 52 में पहले चरण का मतदान समाप्त होने के साथ ही मतदान अधिकारियों ने ईवीएम सील करने की प्रक्रिया पूरी की।
#WATCH | Tarapur, Bihar: EVMs are being sealed by polling officials as the voting for the first phase of #BiharElections concludes
— ANI (@ANI) November 6, 2025
(Visuals from Booth No. 52 in Tarapur) pic.twitter.com/XI18JqFW3z - 6 Nov 2025 4:51 PM
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का RJD नेता पर पलटवार, 'वो नशे में...'
Bihar Election 2025 Voting Live Update:
लखीसराय में खुद पर हुए हमले पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने आरजेडी नेता अजय कुमार सिंह पर नशे में होने का आरोप लगाया है। सिन्हा ने कहा, 'हम आ रहे थे, और उन्होंने अपनी गाड़ी हमारे सामने खड़ी कर दी, इसलिए हम रुक गए। वह आरजेडी एमएलसी (अजय कुमार सिंह) हैं। उन्होंने शराब पी रखी है। उनसे शराब की बदबू आ रही है। वह बकवास कर रहे हैं। वह बूथ कैप्चरिंग के लिए नदियावां गए थे। जब उन्होंने सुना कि हम आ रहे हैं, तो वह भाग गए...'
#WATCH | Lakhisarai, Bihar | Deputy CM Vikay Kumar Sinha says, "We were coming, and he parked his car in front of us, so we stopped. He's an RJD MLC (Ajay Kumar Singh). He's drunk. He reeks of alcohol. He's talking nonsense. He had gone to Nadiawan to capture a booth. When he… https://t.co/LgXudYTeJV pic.twitter.com/lKvAoDJwYC
— ANI (@ANI) November 6, 2025 - 6 Nov 2025 4:47 PM
RJD नेता अजय का विजय सिन्हा पर आरोप, 'वो चुनाव हार रहे...ड्रामा रचने...'
Bihar Election 2025 Voting Live Update:
डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा पर लखीसराय में हुए हमले को लेकर आरजेडी एमएलसी अजय कुमार सिंह ने कहा, '...उनके लोगों ने हमारी गाड़ी रोकी और गुंडागर्दी की। वो चुनाव हार गए हैं, इसलिए बौखलाए हुए हैं। विजय सिन्हा का चैप्टर बंद हो चुका है। उन पर हमला नहीं हुआ। वो कई दिनों से ये ड्रामा रचने की कोशिश कर रहे थे...'
#WATCH | Lakhisarai, Bihar | On the attack on Deputy CM Vijay Kumar Sinha, RJD MLC Ajay Kumar Singh says, "... His people stopped our car and resorted to hooliganism. He is distraught because he has lost the election. Vijay Sinha's chapter is closed. He was not attacked. He had… pic.twitter.com/fSmYTVV2YH
— ANI (@ANI) November 6, 2025 - 6 Nov 2025 4:35 PM
मीरा रोड स्थित बंगले को लेकर नेता-अभिनेता खेसारीलाल ने कहा, 'इसे फिर से...'
Bihar Election 2025 Voting Live Update:
बिहार चुनाव के बीच गायक-अभिनेता और छपरा विधानसभा सीट से आरजेडी उम्मीदवार खेसारी लाल यादव को मुंबई के मीरा-भायंदर नगर निगम ने एक नोटिस जारी किया है। यह नोटिस मीरा रोड स्थित उनके बंगले में कथित अवैध निर्माण को लेकर दिया गया है।
अपने इस घर के बारे में खेसारी ने कहा, 'कोई बात नहीं, इसे बड़ी मेहनत से बनाया है। अगर ईश्वर की यही इच्छा है, तो कोई बात नहीं। यह सपनों का महल है; इसे फिर से बनाया जाएगा।'
खेसारी लाल यादव ने बिहार चुनाव पर कहा, 'मुझे खुशी है कि इतना ज्यादा मतदान हुआ। लोग अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट कर रहे हैं। ईश्वर आने वाली पीढ़ी को बेहतर शिक्षा और रोज़गार प्रदान करे।'
#WATCH | Chapra, Bihar: On #BiharElection2025, singer-actor and RJD candidate from Chapra assembly seat, Khesari Lal Yadav says, "I am happy that there was such high voter turnout. People are voting for the future of their children. May God provide better education and employment… pic.twitter.com/7e4i9JASnL
— ANI (@ANI) November 6, 2025 - 6 Nov 2025 4:33 PM
पहली बार 100% पोलिंग बूथों पर लगे सीसीटीवी कैमरे
Bihar Election 2025: Voting Live Update: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी खुद ईसीआई कंट्रोल रूम में बैठकर सीसीटीवी फुटेज की लाइव मॉनिटरिंग कर रहे हैं, ताकि हर वोट सुरक्षित रहे और बूथ कैप्चरिंग या वोट चोरी के हर आरोप का तुरंत जवाब दिया जा सके। ऐतिहासिक कदम: पहली बार 100% पोलिंग बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
- 6 Nov 2025 3:52 PM
दोपहर 3 बजे तक 53.77% मतदान
Bihar Election 2025 Voting Live Update: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में दोपहर 3 बजे तक करीब 53.77% मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके हैं।
18 जिलों की 121 सीटों पर जारी मतदान में सबसे ज्यादा वोटिंग बेगुसराय (लगभग 59.82%) और सबसे कम पटना (लगभग 48.69%) में दर्ज की गई।
मतदान प्रतिशत 03:00 PM
— Chief Electoral Officer, Bihar (@CEOBihar) November 6, 2025
प्रथम चरण, विधान सभा आम निर्वाचन 2025, बिहार pic.twitter.com/t3b86LebLw
