Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की नई पहल, 4 लाख महिलाओं को बांटेगी सैनिटरी पैड

कांग्रेस की नई पहली, 4 लाख महिलाओं को बांटेगी सैनिटरी पैड
Bihar Assembly Election 2025: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव 2025 से पहले कांग्रेस पार्टी ने महिला वोटर्स को लुभाने के लिए एक खास अभियान शुरू किया है। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राज्यभर में कम से कम 5 लाख महिलाओं को मुफ्त सैनिटरी पैड बांटे जाएंगे।
'माई-बहन मान योजना' के तहत मिलेगा पैड
प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि महिला कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे राज्य में महिलाओं को सैनिटरी पैड बांटेंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य कम से कम पांच लाख महिलाओं को सैनिटरी पैड उपलब्ध कराना है।
कुमार ने सैनिटरी पैड का एक सैंपल पैक दिखाया, जिस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर के साथ 'माई-बहन मान योजना' का ज़िक्र किया गया है। साथ ही पैक पर जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक सहायता – ₹2,500 प्रतिमाह लिखा है।"
बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, 5 लाख महिलाओं को बांटेगी सैनिटरी पैड
— sumit kumar (@eyeamsumit) July 4, 2025
पैड पर राहुल गांधी की तस्वीर के साथ माई बहीन योजना का भी जिक्र है@rajeshkrinc @INCBihar #BiharElection2025 #Congress #Bihar pic.twitter.com/1pyOOV3kPn
इस पहल को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की ओर से संचालित किया जाएगा।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि यह योजना न सिर्फ महिलाओं के सम्मान से जुड़ी है, बल्कि कांग्रेस की उस सोच को दर्शाती है जिसमें महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सहयोग देना प्राथमिकता है।
चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुमार ने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिहार में मतदाता सूची से करोड़ों लोगों के नाम हटाए जाने की आशंका है और आयोग की भूमिका पक्षपातपूर्ण लग रही है। उन्होंने यह भी बताया कि गठबंधन दलों के साथ सीट बंटवारे पर बातचीत अभी जारी है। जल्द ही इसकी अंतिम घोषणा की जाएगी।
चुनाव अक्टूबर-नवंबर में संभावित
बिहार में विधानसभा चुनाव अक्टूबर या नवंबर 2025 में कराए जा सकते हैं। ऐसे में कांग्रेस का यह अभियान सीधे तौर पर महिला वोटर्स को साधने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
