बिहार चुनाव: दिवाली 2025 की सरकारी छुट्टी बदली, अब इस दिन अवकाश

bihar-diwali-2025-chhutti-20-october
X

Diwali 2025 

बिहार सरकार ने दिवाली 2025 की छुट्टी बदलकर 22 अक्टूबर की जगह 20 अक्टूबर सोमवार को घोषित की। जानें लक्ष्मी पूजा और छठ महापर्व की तिथियां।

Bihar Election 2025: बिहार में इस साल दिवाली 2025 की सरकारी छुट्टी बदलकर 20 अक्टूबर (सोमवार) कर दी गई है। पहले यह अवकाश 22 अक्टूबर (बुधवार) को घोषित किया गया था। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में गजट नोटिफिकेशन जारी किया है।

लक्ष्मी पूजा और दिवाली का मुख्य पर्व 20 अक्टूबर को

इस साल लक्ष्मी पूजा और दिवाली 20 अक्टूबर सोमवार को मनाई जाएगी। अमावस्या तिथि 21 अक्टूबर की शाम तक रहेगी, लेकिन प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजन होने के कारण अधिकांश जगहों पर दिवाली 20 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी।

दिवाली की छुट्टियों का सामान्य समय

जानकारी के अनुसार, ज्यादातर राज्यों में दिवाली की छुट्टियां 3 से 6 दिनों तक रहती हैं। इस साल धनतेरस 18 अक्टूबर को है, जबकि भाई दूज 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

बिहार में छठ महापर्व की तिथियां

दिवाली के बाद बिहार में छठ महापर्व 2025 मनाया जाएगा। यह पर्व चार दिनों तक चलेगा। मुख्य तिथियां इस प्रकार हैं:

  • नहाय-खाय: 25 अक्टूबर, शनिवार
  • अर्घ्य षष्ठी: 27 अक्टूबर, सोमवार (संध्या अर्घ्य)
  • सप्तमी: 28 अक्टूबर, मंगलवार (उषा अर्घ्य)

इस दौरान बिहार के स्कूल भी बंद रहेंगे।

कब है चुनाव?

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। राज्य की 243 सीटों पर मतदान दो चरणों (6 और 11 नवंबर) में होगा। पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर और दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग होगी। सभी सीटों के मतगणना की प्रक्रिया एक साथ 14 नवंबर को की जाएगी।

पहले चरण में इन 18 जिलों में होगी वोटिंग

गोपालगंज, सीवान, बक्सर, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय और भोजपुर।

दूसरे चरण में इन 20 जिलों में होगी वोटिंग

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर (भभुआ)।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story