नीतीश कुमार 10वीं बार बने बिहार के CM: गांधी मैदान में PM मोदी की मौजूदगी में ली शपथ; NDA के 26 मंत्री शामिल

नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।  उनके बाद सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा पद और गोपनीयता की शपथ ली।
X

नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके बाद सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा पद और गोपनीयता की शपथ ली। 

बिहार में फिर NDA सरकार बनी। नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। समारोह में PM मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा समेत 11 राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। BJP-JDU-HAM-LJP-RML के कुल 26 मंत्रियों ने शपथ ली।

बिहार में फिर NDA सरकार बन गई है। नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर नया रिकॉर्ड बना दिया। भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अमित शाह, जेपी नड्डा और 11 राज्यों के मुख्यमंत्री मंच पर मौजूद रहे।

नीतीश के साथ NDA के कुल 26 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली, जिनमें BJP, JDU, HAM, LJP और RML के प्रमुख चेहरे शामिल रहे। जैसे ही शपथ पूरी हुई, मंच पर PM मोदी और नीतीश कुमार ने हाथ मिलाकर नई सरकार की शुरुआत का मजबूत संदेश दिया।

शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच से गमछा लहराकर उपस्थित जनसमूह का अभिवादन किया। इस समारोह में हरियाणा, असम, गुजरात, मेघालय, उत्तर प्रदेश, नगालैंड, ओडिशा, दिल्ली और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों ने भी शिरकत की। मंच पर चिराग पासवान ने जीतन राम मांझी और जेपी नड्डा के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया

शपथ ग्रहण समारोह की तस्वीरें

मैं, नीतीश कुमार शपथ लेता हूं कि...


आज दिल एक बार फिर बाग-बाग बा...


जोड़ी मोदी-नीतीश... ये जोड़ी हिट हो गइल


बिहार में मोदी ने गर्दा उड़ा दिया...

Bihar CM Oath Ceremony Live: देखें वीडियो


बिहार कैबिनेट 2025: देखें पूरी लिस्ट

BJP के मंत्री

  1. सम्राट चौधर, डिप्टी सीएम
  2. विजय कुमार सिन्हा, डिप्टी सीएम
  3. मंगल पांडेय
  4. डॉ. दिलीप जायसवाल
  5. नितिन नबीन
  6. रामकृपाल यादव
  7. संजय सिंह ‘टाइगर’
  8. अरुण शंकर प्रसाद
  9. सुरेंद्र मेहता
  10. नारायण प्रसाद
  11. रमा निषाद
  12. लखेंद्र पासवान
  13. श्रेयसी सिंह
  14. डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी (MLC)

JDU के मंत्री

  1. नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री
  2. विजय कुमार चौधरी
  3. श्रवण कुमार
  4. विजेंद्र यादव
  5. अशोक चौधरी
  6. लेसी सिंह
  7. जमा खान
  8. मदन साहनी

HAM (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा)

  1. संतोष कुमार सुमन

LJP (लोक जनशक्ति पार्टी)

  1. संजय कुमार (पासवान)
  2. संजय सिंह

RML

  1. दीपक प्रकाश

प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स (X) पर पोस्ट कर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी। उन्होंने लिखा- “श्री नीतीश कुमार जी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बहुत-बहुत बधाई। वे एक कुशल और अनुभवी प्रशासक हैं। राज्य में सुशासन का उनका शानदार ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। नए कार्यकाल के लिए उन्हें मेरी हार्दिक शुभकामनाएं!”

Live Updates

  • 20 Nov 2025 1:17 PM

    नीतीश मंत्रिमंडल में जातीय समीकरण: 5 दलित, 4 वैश्य और 4 राजपूत मंत्री

    Bihar New CM Oath Ceremony Live Updates: बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार के मंत्रिमंडल में दलित समाज को सबसे अधिक प्रतिनिधित्व मिला है।

    कुल 5 दलित मंत्री बनाए गए हैं-

    1. सुनील कुमार
    2. अशोक चौधरी
    3. लविंदर रोशन
    4. संजय पासवान
    5. संतोष कुमार सुमन

    वैश्य (4):

    1. दिलीप जायसवाल
    2. नारायण प्रसाद
    3. प्रमोद कुमार
    4. अरुण शंकर प्रसाद

    राजपूत (4):

    1. श्रेयसी सिंह
    2. संजय सिंह
    3. संजय सिंह ‘टाइगर’
    4. लेसी सिंह

    अन्य प्रमुख जातियों का प्रतिनिधित्व इस प्रकार है:

    • कुशवाहा (3): सम्राट चौधरी, सुरेश मेहता, दीपक प्रकाश
    • कुर्मी (1): श्रवण कुमार (मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अपनी जाति)
    • भूमिहार (2): विजय चौधरी, विजय सिन्हा
    • निषाद (2): मदन सहनी, रमा देवी
    • यादव (2): रामकृपाल यादव, बिजेंद्र यादव
    • ब्राह्मण (1): मंगल पांडेय
    • कायस्थ (1): नितिन नवीन
    • मुस्लिम (1): जमा खान

    इस तरह नीतीश कुमार ने एक बार फिर जातीय समीकरण को साधते हुए सभी प्रमुख वर्गों को मंत्रिमंडल में उचित स्थान दिया है।

  • 20 Nov 2025 12:20 PM

    Bihar New CM Oath Ceremony Live Updates: PM मोदी ने गमछा लहराकर लोगों का किया अभिवादन


  • 20 Nov 2025 11:57 AM

    Bihar New CM Oath Ceremony Live Updates: शपथ लेने के बाद सीएम ने पीएम मोदी का अभिवादन किया



  • 20 Nov 2025 11:50 AM

    Bihar New CM Oath Ceremony Live Updates: विजय चौधरी, मंगल पाण्डेय, दिलीप जायसवाल ने ली शपथ

    विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, डॉक्टर दिलीप जायसवाल, मंगल पाण्डेय को एक साथ मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

  • 20 Nov 2025 11:45 AM

    Bihar New CM Oath Ceremony Live Updates: सम्राट चौधरी बने डिप्टी सीएम, ली शपथ

    बीजेपी विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी बिहार सरकार में फिर से डिप्टी सीएम बन गए हैं, सम्राट चौधरी ने पद और गोपनीयता की शपथ ले ली।

  • 20 Nov 2025 11:45 AM

    Bihar New CM Oath Ceremony Live Updates: विजय सिन्हा ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ

    बिहार की नई सरकार में सम्राट चौधरी के साथ विजय कुमार सिन्हा भी बीजेपी कोटे से डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। विजय कुमार सिन्हा ने गांधी मैदान में आयोजित शपथ समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ ली।

  • 20 Nov 2025 11:43 AM

    Bihar New CM Oath Ceremony Live Updates: आज 26 मंत्री ले रहे शपथ

    1. सम्राट चौधरी
    2. विजय कुमार
    3. विजय कुमार चौधरी
    4. विजेंद्र यादव
    5. श्रवण कुमार
    6. मंगल पांडेय
    7. दिलीप जायसवाल
    8. अशोक चौधरी
    9. लेसी सिंह
    10. मदन सहनी
    11. नितिन नबीन
    12. रामकृपाल यादव
    13. संतोष कुमार सुमन
    14. सुनील कुमार
    15. मोहम्मद जमा
    16. संजय सिंह टाइगर
    17. अरुण शंकर प्रसाद
    18. सुरेंद्र मेहता
    19. नारायण प्रसाद
    20. रमा निषाद
    21. लखेंद्र कुमार
    22. श्रेयसी सिंह
    23. प्रमोद कुमार
    24. संजय कुमार
    25. संजय कुमार सिंह
    26. दीपक प्रकाश

  • 20 Nov 2025 11:40 AM

    Bihar New CM Oath Ceremony Live Updates: 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनें नीतीश कुमार

    नीतीश कुमार ने पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।


  • 20 Nov 2025 11:35 AM

    Bihar New CM Oath Ceremony Live Updates: बीजेपी से नए चेहरों को मौका

    अशोक चौधरी, सुनील कुमार, विजेंद्र यादव, श्रवण कुमार, विजय चौधरी, मदन सहनी, लखेंद्र पासवान, श्रेयसी सिंह, अरुण शंकर प्रसाद, राम कृपाल यादव, जमा ख़ान, संजय टाइगर, उपेन्द्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश शपथ के के लिए मंच पर पहुंच गए हैं। बीजेपी से सभी नए चेहरे हैं।

  • 20 Nov 2025 11:34 AM

    Bihar New CM Oath Ceremony Live Updates: नीतीश के बेटे निशांत बोले- जनता से उम्मीद से ज्यादा प्यार दिया

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story