Bihar Chunav 2025: जन सुराज पार्टी के 65 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, देखें किसे मिला मौका

Jan Suraj Party released  second list of 65 candidates
X

जन सुराज पार्टी ने 65 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की।

Bihar Chunav 2025: जन सुराज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 65 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं। देखें लिस्ट...

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की रणभेरी बजते ही राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने सोमवार को नेहरू पथ स्थित शेखपुरा हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। इस सूची में 65 नए नाम शामिल हैं, जो राज्य की विभिन्न विधानसभा सीटों पर पार्टी की मजबूत पकड़ बनाने की कोशिश को दर्शाते हैं।

इससे पहले 9 अक्टूबर को जारी पहली सूची में 51 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया था। अब तक कुल 116 कैंडिडेट्स का चयन हो चुका है, जबकि 127 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा अभी बाकी है। जन सुराज पार्टी ने बिहार में कुल 243 सीटों पर लड़ने का ऐलान किया है।

इन दिग्गज नेताओं को मिला टिकट

जन सुराज पार्टी द्वारा जारी दूसरी लिस्ट में कई प्रमुख चेहरे शामिल हैं, जिनमें अभयकांत झा, डॉ. शाहनवाज, नीरज सिंह और पूर्व विधायक लालाबाबू यादव जैसे प्रभावशाली नाम प्रमुख हैं। पार्टी ने सामाजिक समीकरणों का खास ध्यान रखा है, जिसमें अति पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यक समुदायों के प्रतिनिधियों को प्राथमिकता दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, यह सूची पटना, नालंदा, आरा, दरभंगा और मुजफ्फरपुर जैसे महत्वपूर्ण जिलों पर केंद्रित है। जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा, 'हमारी रणनीति ग्रामीण विकास, शिक्षा और रोजगार पर आधारित है। ये उम्मीदवार जनता की आवाज बनेंगे।'

प्रशांत किशोर कहां से लड़ेंगे?

इस बीच, सियासी गलियारों में चर्चा जोरों पर है कि क्या प्रशांत किशोर (पीके) खुद राघोपुर सीट से मैदान में उतरेंगे, जो आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का गढ़ माना जाता है। प्रशांत किशोर से अभी इसकी पुष्टि नहीं की, लेकिन पार्टी के अभियान की शुरुआत 11 अक्टूबर से राघोपुर से ही हो चुकी है।

एनडीए और महागठबंधन में सीट बंटवारे की अनिश्चितता के बीच जन सुराज की यह तेजी अन्य दलों के लिए चुनौती बन गई है। विश्लेषकों का मानना है कि जन सुराज की यह रणनीति वोटों के ध्रुवीकरण को प्रभावित कर सकती है। पार्टी ने पहली सूची में ही भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय और वकील वाई.वी. गिरी जैसे चेहरों को जगह देकर युवाओं को आकर्षित किया था। अब दूसरी सूची के साथ पार्टी का फोकस और मजबूत हो गया है।

कब होंगे विधानसभा चुनाव?

चुनाव आयोग के अनुसार, बिहार चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होंगे, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी। जन सुराज का दावा है कि वे 'सूरज की किरण' की तरह बिहार की राजनीति को रोशन करेंगे।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story