विधानसभा चुनाव 2025: बिहार में JDU लड़ेगी सर्वाधिक सीटें, NDA दलों में बनी सहमति; जानें किसे क्या मिला?

बिहार में JDU लड़ेगी सर्वाधिक सीटें, NDA में सहमति; जानें किसे क्या मिला?
X

बिहार में JDU लड़ेगी सर्वाधिक सीटें, NDA में सहमति; जानें किसे क्या मिला? 

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में नीतीश कुमार JDU और बीजेपी 203 सीटें लड़ेंगी। जबकि, चिराग पासवान की LJP को 20 और माझी-उपेंद्र को 10-10 सीटों से संतोष करना पड़ेगा। पढ़ें पूरी खबर

Bihar Election-2025: बिहार में विधानसभा चुनाव से जुड़ा बड़ा अपडेट है। NDA गठबंधन में सीट शेयरिंग का फार्मूला लगभग तय हो गया है। इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई, लेकिन सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल्ली प्रवास के दौरान सीट बंटवारे पर अंतिम सहमति बन गई है।

तय फार्मूल के अनुसार, जनता दल यूनाइटेड (JDU) इस बार भी सर्वाधिक सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं। इनमें से 203 सीटें जेडीयू-बीजेपी लड़ेंगी जबकि, 40 सीटें अन्य 3 सहयोगी दलों के खाते में जाएंगी।

तीन चुनावों में किस दल को कितनी सीटें?





पार्टी

2025

2020

2015

JDU

102

115

NDA में नहीं

BJP

101

110

160

LJP

20

NDA में नहीं

40

HUM

10

7

20

RLM

10

NDA में नहीं

23

किस दल को मिलीं कितनी सीटें

सूत्रों के मुताबिक, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड 102 और बीजेपी 101 सीटें लड़ेंगी। जबकि, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) यानी LJP (R) 20, जीतन राम मांझी की हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (HAM) और उपेंद्र कुशवाहा के राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को 10-10 सीटें दिए जाने का फैसला हुआ है।


सीटों के बंटवारे का आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ, लेकिन सभी दलों को जानकारी दे दी गई है। जल्द ही संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। कौन सी पार्टी किन सीटों पर लड़ेगी, इस पर फैसला होना अभी बांकी है।

2020 में BJP, 2015 में JDU की बंपर जीत

2020 में बीजेपी ने 110 सीटें लड़कर 74 सीटें जीत ली थी। जबकि, जेडीयू ने 115 सीटों में से महज 43 सीटें जीत पाई थी। चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी गठबंधन से अलग 100 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन एक भी नहीं जीत पाई। 2015 के चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू लालू यादव की आरजेडी के साथ मिलकर लड़ी और करीब 70 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story