Bihar Exit Poll 2025: एग्जिट पोल रुझानों में बिहार में फिर NDA सरकार, जानिए किस पार्टी को कितनी सीटें मिलने का अनुमान

bihar chunav exit poll 2025 live updates
X

bihar chunav exit poll 2025 live updates

Bihar Exit Poll 2025 के आंकड़े जारी। सत्तारूढ़ NDA को 130-167 सीटों का अनुमान। महागठबंधन 70-102 सीटों के बीच सिमट सकती है। दो चरण की वोटिंग खत्म। 14 नवंबर को आएंगे फाइनल नतीजे।

Bihar Assembly elections Exit Poll 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग आज (11 नवंबर) शाम को सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। राज्य भर में रिकॉर्डतोड़ मतदान ने साफ संकेत दिया है कि जनता ने किसी एक गठबंधन को सत्ता सौंपने का मन बना लिया है।

अब टीवी चैनलों और सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल के आंकड़े जारी कर दिए हैं, जो NDA के पक्ष में मजबूत संकेत दे रहे हैं।MATRIZE-आईएएनएस एग्जिट पोल के अनुसार, NDA को 147-167 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि महागठबंधन को 70-90 सीटें मिल सकती हैं।

इसके अलावा चार अन्य प्रमुख एग्जिट पोल्स भी सामने आए हैं, जहां सभी में NDA को स्पष्ट बहुमत का दावा नजर आ रहा है। हालांकि, अंतिम सच्चाई 14 नवंबर को मतगणना के बाद ही उजागर होगी, जब आधिकारिक नतीजे घोषित होंगे।

बिहार चुनाव- Exit Poll Results 2025

Agency

NDA

MGB

OTH

जेवीसी पोल

135-150

88-103

3-6

मैट्रिज़

147-167

70-90

2-10

पीपुल्स इनसाइट

133-148

87-102

3-6

पीपुल्स पल्स

133-159

75-101

2-13

P-MARQ

142-162

80-98

1-7

डीवी रिसर्च

137-152

83-98

2-6

चाणक्य स्ट्रेटेजीज

130-138

100-108

3-5

भास्कर

145-160

73-91

5-10

POLSTRAT

133-148

87-102

3-5

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान समाप्त के तुरंत बाद कई प्रमुख एग्जिट पोल्स ने एनडीए गठबंधन की शानदार जीत का दावा किया है। मैट्रिज (Matrize), पीपुल्स इनसाइट (People's Insight), जेवीसी के पोल और पीपुल्स पल्स (Peoples Pulse) जैसे सर्वे एजेंसियों के आंकड़ों से साफ संकेत मिल रहे हैं कि एनडीए को 133 से 167 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, महागठबंधन को 70 से 102 सीटों तक सीमित रहने का अनुमान है।

इस बार बिहार में चुनावी प्रक्रिया दो चरणों में चली: पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा आज 11 नवंबर को। शाम होते ही जारी हो रहे एग्जिट पोल्स पर सभी की नजरें टिकी हैं, जो राज्य के जनादेश की दिशा का अनुमान लगाने में मदद करेंगे।

एग्जिट पोल भले ही अंतिम नतीजे न हों, लेकिन यह चुनावी रुझान और जनता की सोच का सबसे बड़ा संकेत माने जाते हैं। हर बार की तरह इस बार भी एग्जिट पोल आंकड़ों को लेकर चर्चा तेज होगी और संभावित सीटों के नंबर पर सियासी बहस छिड़ेगी।

हम इस लाइव ब्लॉग के जरिए आपको हर एजेंसी के आंकड़े उपलब्ध कराएंगे।

Live Updates

  • 11 Nov 2025 6:57 PM

    पीपल्स इंसाइट के एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत

    बिहार चुनाव- Exit Poll Results 2025 Live Update: पीपल्स इंसाइट के एग्जिट पोल में भी एनडीए की सरकार बनती नजर आ रही है। इस सर्वे के मुताबिक, एनडीए को 133 से 148 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि महागठबंधन को 87 से 102 सीटें मिल सकती हैं। जन सुराज को 0 से 2 और अन्य दलों को 3 से 6 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

  • 11 Nov 2025 6:56 PM

    जेवीसी एग्जिट पोल के भी नतीजे जारी

    बिहार चुनाव- Exit Poll Results 2025 Live Update: जेवीसी एग्जिट पोल के नतीजे भी सामने आए हैं, जिनमें एनडीए को बंपर बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, एनडीए को 135 से 150 सीटें मिल सकती हैं, जबकि महागठबंधन को 88 से 103 सीटों के बीच सिमटने का अनुमान है। वहीं, अन्य दलों के खाते में 3 से 6 सीटें जा सकती हैं।

  • 11 Nov 2025 6:55 PM

    MATRIZE-आईएएनएस में किसकी बहुमत?

    बिहार चुनाव- Exit Poll Results 2025 Live Update: पहला एग्जिट पोल MATRIZE-आईएएनएस की ओर से जारी हुआ है, जिसमें एनडीए को भारी बढ़त मिलती दिख रही है। सर्वे के अनुसार, एनडीए को 48 फीसदी वोट शेयर, महागठबंधन को 37 फीसदी और अन्य को 15 फीसदी वोट मिल सकते हैं। सीटों के लिहाज से एनडीए को 147 से 167, जबकि महागठबंधन को 70 से 90 सीटें मिलने का अनुमान है।

  • 11 Nov 2025 6:05 PM

    क्या जन सुराज देगी टक्कर

    बिहार चुनाव- Exit Poll Results 2025 Live Update: बिहार चुनाव में मुख्य मुकाबला नीतीश कुमार के एनडीए और तेजस्वी यादव के महागठबंधन के बीच है। प्रशांत किशोर की जन सुराज इस मुकाबले को त्रिकोणीय बना सकती है। कुल 243 सीटें हैं और बहुमत के लिए 122 सीट की जरूरत होगी।

  • 11 Nov 2025 5:58 PM

    शाम 5 बजे तक 67.14% मतदान

    बिहार चुनाव- Exit Poll Results 2025 Live Update: दूसरे चरण की 122 सीटों पर मतदान जोर पकड़ रहा है। चुनाव आयोग की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार शाम 5 बजे तक कुल 67.14% वोटिंग दर्ज की गई। इस चरण में किशनगंज सबसे आगे है, जहां 76.26% मतदान हुआ है, जबकि नवादा में अब तक सबसे कम 57.11% मतदान रिकॉर्ड किया गया है।


  • 11 Nov 2025 5:40 PM

    दूसरे चरण में भी रिकॉर्ड मतदान

    बिहार चुनाव- Exit Poll Results 2025 Live Update: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान के बाद दूसरे चरण में भी बंपर वोटिंग जारी है। दोपहर 3 बजे तक ही मतदान का आंकड़ा 60 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गया है, जो पुराने रिकॉर्ड टूटने की पूरी उम्मीद है। बड़ी संख्या में लोग घरों से निकलकर मतदान केंद्रों पर उमड़ पड़े हैं, लोकतंत्र की जीत का यह नजारा देखते ही बनता है।

  • 11 Nov 2025 5:32 PM

    2015 में एग्जिट पोल्स के नतीजे उलटे साबित हुए थे

    बिहार चुनाव- Exit Poll Results 2025 Live Update: 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के बाद एग्जिट पोल्स ने एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ी टक्कर की भविष्यवाणी की थी, मगर वास्तविक नतीजे उलटे निकले। महागठबंधन ने जबरदस्त जीत हासिल की। उस चुनाव में भाजपा इतनी उत्साहित थी कि सुबह-सुबह ही मिठाई बांटने लगी, लेकिन सुबह 11 बजे के बाद रुझान पलटने शुरू हो गए और आखिर में महागठबंधन ही सत्ता पर काबिज हो गया।

  • 11 Nov 2025 5:29 PM

    टुडेज चाणक्य का एग्जिट पोल आज नहीं, इस दिन जारी होंगे नतीजे

    बिहार चुनाव- Exit Poll Results 2025 Live Update: देश की प्रमुख पोलिंग एजेंसियों में शुमार टुडेज चाणक्य अपना एग्जिट पोल आज जारी नहीं करेगी। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि सर्वे के पूर्ण नतीजे 12 नवंबर, यानी बुधवार को ही सार्वजनिक किए जाएंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story