बिहार चुनाव 2025: भोजपुरी स्टार पवन सिंह की एंट्री से बीजेपी को बड़ा सहारा, उपेंद्र कुशवाहा संग मुलाकात से बढ़ी सियासी गर्मी

bihar-assembly-election-2025-bhojpuri-star-pawan-singh-joins-bjp-upendra-kushwaha-meeting
X

Pawan Singh, Upendra Kushwaha

भोजपुरी एक्टर और सिंगर पवन सिंह बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राजनीति की पिच पर उतर सकते हैं। उपेंद्र कुशवाहा और बीजेपी नेता विनोद तावड़े से मुलाकात के बाद सियासत गरमा गई है। पवन सिंह की लोकप्रियता से बीजेपी को चुनावी अभियान में बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।

Bihar election 2025: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और गायक पवन सिंह जल्द ही बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राजनीतिक किस्मत आज़माने की तैयारी में हैं। मंगलवार को पवन सिंह ने आरएलएसपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और बीजेपी नेता विनोद तावड़े से दिल्ली में मुलाकात की।

मुलाकात के बाद विनोद तावड़े ने मीडिया से कहा कि, ''पवन सिंह हमेशा से बीजेपी का हिस्सा रहे हैं और आगे भी रहेंगे। उन्हें उपेंद्र कुशवाहा का आशीर्वाद मिला है और वे चुनाव में बीजेपी नेता के तौर पर सक्रिय भूमिका निभाएंगे।''

भोजपुरी स्टार का बीजेपी में दखल क्यों अहम?

भोजपुरी बेल्ट में पवन सिंह की जबर्दस्त लोकप्रियता को देखते हुए इसे बीजेपी के चुनावी अभियान के लिए बड़ा सहारा माना जा रहा है। खासकर राजपूत और भोजपुरी भाषी वोटरों पर उनका असर है।

हालांकि, 2024 लोकसभा चुनाव में करकट सीट से पवन सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़कर कुशवाहा की हार में अहम भूमिका निभाई थी। इसके चलते राजपूत और कुशवाहा वोटरों में मतभेद गहराए, जिसका असर शाहाबाद और आस-पास की सीटों पर भी दिखा।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025

बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव नवंबर 2025 में होने हैं। चुनाव आयोग ने अभी तारीखों का ऐलान नहीं किया है। पिछली बार 2020 में हुए चुनाव के बाद नीतीश कुमार ने एनडीए सरकार बनाई थी। बीच में महागठबंधन से और फिर बीजेपी से गठबंधन बदलने के बाद अब फिर से एनडीए सत्ता में है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story