BJP प्रत्याशी अवधेश सिंह की बायोग्राफी: एक क्लिक में जानिए उम्र, शिक्षा, परिवार, संपत्ति और राजनीतिक सफर

Biography of Awadhesh Singh
X

हाजीपुर से बीजेपी प्रत्याशी अवधेश सिंह की बायोग्राफी।

Awadhesh Singh Biography: जानिए बीजेपी कैंडिडेट रजनीश कुमार की उम्र, शिक्षा, परिवार, जाति, संपत्ति और राजनीतिक करियर की पूरी जानकारी। बिहार चुनाव 2025 के उम्मीदवार की जीवनी पढ़ें।

Biography of Awadhesh Singh: हाजीपुर विधानसभा सीट बिहार की 243 विधानसभा सीटों में से एक है। यह विधानसभा क्षेत्र वैशाली जिले के अंतर्गत आता है। ये हाजीपुर लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीट है। इस सीट पर साल 1951 में हुए चुनाव में कांग्रेस के सरयुग प्रसाद ने चुनाव जीता था।

वहीं, आखिरी विधानसभा चुनाव यानी साल 2020 में भारतीय जनता पार्टी के अवधेश सिंह ने चुनाव में जीत हासिल की थी। इस बार फिर से बीजेपी ने अवधेश सिंह को हाजीपुर सीट से प्रत्याशी बनाया है, जहां पर उनका मुकाबला महागठबंधन के उम्मीदवार आरजेडी के देव कुमार चौरसिया से होगा। जानिए कौन हैं अवधेश सिंह...

अवधेश सिंह की बायोग्राफी

अवधेश सिंह 55 वर्षीय बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं में शुमार हैं। उनका जन्म बिहार के वैशाली जिले में एक सामान्य परिवार में हुआ था। उनके पिता नाम महेंद्र सिंह है। वे पटेल समुदाय से आते हैं। अवधेश सिंह ने 1985 में जनता हाई स्कूल, पनापुर धर्मपुर, बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, पटना से 10वीं पास की। इसके बाद साल 1990 में 1990 में आर.बी. सिंह कॉलेज, बिहार इंटरमीडिएट काउंसिल, पटना से 12वीं पास की।

वह बचपन में हाजीपुर के ग्रामीण इलाकों में रहे हैं, जिसी वजह से स्थानीय मुद्दों जैसे कृषि, बाढ़ और विकास से उनका काफी जुड़ाव है। वह मुख्य रूप से कृषि, पशुपालन और व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। अवधेश सिंह मौजूदा समय में बिहार के वैशाली जिले में हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। साल 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में भी वह बीजेपी के उम्मीदवार हैं।

राजनीतिक सफर

अवधेश सिंह ने 20 साल से कम उम्र में राजनीति में प्रवेश किया। शुरुआत में उन्होंने बीजेपी के युवा मोर्चा से जुड़कर राज्य स्तर पर काम किया। साल 2014 में बीजेपी नेता नित्यानंद राय के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद हाजीपुर सीट पर उपचुनाव हुए। इस उपचुनाव में बीजेपी ने अवधेश सिंह को मौका दिया, जिसमें उन्होंने निर्दलीय शत्रुंजय सिंह को हराया और पहली बार विधायक बने।

इसके बाद साल 2015 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज की। फिर साल 2020 में आरजेडी के देव कुमार चौरसिया को हराकर तीसरी बार विधायक बने। अब एक बार बीजेपी ने साल 2025 विधानसभा चुनाव में अवधेश सिंह पर भरोसा जताते हुए उन्हें हाजीपुर सीट टिकट दिया है। इस बार चुनाव में जीत हासिल करके वह अपनी विधायकी बचाने की कोशिश करेंगे।

अवधेश सिंह की कुल संपत्ति

चुनावी हलफनामे के अनुसार, अवधेश सिंह के पास कुल लगभग 6 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है। इसमें 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की चल संपत्ति है, जबिक 4 करोड़ रुपये से ज्यादा की अचल संपत्ति शामिल है। हलफनामे के अनुसार, उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं चल रहा है।

क्या अपनी सीट बचा पाएंगे अवधेश सिंह?

हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र में अवधेश सिंह को बीजेपी का मजबूत चेहरा माना जाता है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय की विरासत को संभालकर रखा है। दरअसल, नित्यानंद राय ने हाजीपुर सीट से 2000 से लगातार 4 बार जीत हासिल की थी। उनके बाद अवधेश सिंह ने साल 2015 और 2020 में हाजीपुर से बीजेपी को जीत दिलाई।

हालांकि 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने सिर्फ 3 हजार वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। ऐसे में इस बार बीजेपी को अपनी सीट बचाने के लिए कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। उनके खिलाफ महागठबंधन प्रत्याशी के तौर पर आरजेडी के देव कुमार चौरसिया चुनाव लड़ रहे हैं।

बता दें कि हाजीपुर विधानसभा क्षेत्र में कई चुनावी मुद्दे हैं। इनमें कृषि, बाढ़, रोजगार, शिक्षा और बुनियादी ढांचा शामिल है। 6 नवंबर को बिहार चुनाव के पहले चरण के तहत इस सीट पर इलेक्शन होंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story