JDU प्रत्याशी अतिरेक कुमार की बायोग्राफी: एक क्लिक में जानिए उम्र, शिक्षा, परिवार, संपत्ति और राजनीतिक सफर

कुशेश्वरस्थान से जेडीयू प्रत्याशी अतिरेक कुमार
JDU प्रत्याशी अतिरेक कुमार की बायोग्राफी: अतिरेक कुमार बिहार की राजनीति का एक उभरते हुए चेहरा है। वह बिहार की सत्ताधारी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) के सदस्य हैं। पार्टी ने उन्हें दरभंगा जिले की कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट से टिकट दिया है। वह बाढ़ से पीड़ित लोगों को उससे निजात दिलाने के लिए विकास की एक नई रेखा खींचने का वायदा कर रहे हैं।
अतिरेक कुमार बिहार के राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता डॉ. अशोक कुमार पूर्व विधायक हैं। वह अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। पढ़िए अतिरेक कुमार की बायोग्राफी...
राजनीतिक सफर
अतिरेक कुमार ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत साल 2009 के आसपास कांग्रेस पार्टी के बिहार प्रदेश यूथ कांग्रेस के महासचिव के रूप में की थी। इस पद पर वह साल 2014 तक कायम रहे। इसके बाद साल 2021 में कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने उन्हें टिकट दिया, लेकिन इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। इस उचुनाव में यह सीट जनता दल यूनाइटेड के खाते में चली गई। इसके बाद साल 2025 में अतिरेक कुमार ने अपने पिता डॉ. अशोक कुमार के साथ कांग्रेस पार्टी छोड़ दी और जेडीयू में शामिल हो गए।
निर्वाचन क्षेत्र
अतिरेक कुमार को जनता दल यूनाइटेड ने कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीट से टिकट दिया है। इस सीट राजनीतिक रूप से उनकी मजबूत पकड़ है, क्योंकि यहां से इनके पिता डॉ. अशोक कुमार भी विधायक रह चुके हैं। जेडीयू ने इस बार इस सीट पर एक नए और युवा चेहरे पर दांव खेला है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता दल यूनाइटेड का प्रयोग कैसा रहेगा।
व्यक्तिगत जानकारी और शिक्षा
अतिरेक कुमार बिहार की राजनीति में एक युवा चेहरा हैं। वर्तमान में उनकी उम्र लगभग 42 साल है। वह बिहार के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. अशोक कुमार के बेटे हैं। डॉ. अशोक कुमार विधायक और बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। अतिरेक कुमार ने साल 2008 में अमेरिका के डलास स्थित स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, टेक्सास यूनिवर्सिटी बी.ए. की डिग्री प्राप्त की है।
आपराधिक मामले
अतिरेक कुमार बिहार राज्य के साफ सुथरी छवि वाले युवा नेता हैं। दिए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार, उन पर एक भी आपराधिक मामला नहीं है।
संपत्ति
साल 2025 में दिए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार, अतिरेक कुमार 7.66 करोड़ रुपए की कुल चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं।
