बिहार विधानसभा: SIR के खिलाफ जबरदस्त हंगामा, टेबल पर चढ़े RJD विधायक; 6 विधेयक पेश

बिहार विधानसभा में SIR के विरोध में हंगामा, टेबल पर चढ़े विधायक
X

बिहार विधानसभा में SIR के विरोध में हंगामा, टेबल पर चढ़े विधायक

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में मंगलवार, 22 जुलाई को SIR के खिलाफ भारी हंगामा। टेबल पर चढ़े विपक्षी विधायक, वेल में नारेबाजी, कई अहम विधेयक पेश।

Bihar Vidhan Sabha Monsoon Session 2025: बिहार विधानसभा का मानसून सत्र में आज (मंगलवार, 22 जुलाई) को जमकर हंगामा हुआ। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते हुए विपक्षी विधायक न सिर्फ वेल पर पहुंच गए, बल्कि जबरदस्त नारेबाजी की। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक सतीश कुमार सदन की टेबल पर चढ़ गए। मार्शलों ने उन्हें नीचे उतारा। इस दौरान मार्शलों और विधायकों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

विपक्षी विधायकों ने वेल से पहले विधानसभा के बाहर भी प्रदर्शन किया। विधानसभा के मुख्य प्रवेश में उनके विरोध के चलते उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को वैकल्पिक गेट से अंदर आना पड़ा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पिछले दरवाजे से सदन में पहुंचे। स्पीकर ने चेतावनी दी, लेकिन इसके बाद भी विपक्षी विधायक नहीं माने, जिस कारण विधानसभा की कार्यवाही स्थगित कर दी।

काले कपड़े पहनकर पहुंचे विधायक

विपक्षी विधायक मंगलवार को विधानसभा की कार्यवाही में काले कपड़े पहनकर आए थे। वे अपने साथ तख्तियां भी लाए थे। विरोध के दौरान उनसे प्लेकार्ड छीन लिए गए। प्रश्नोत्तरकाल के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुछ बोलने के लिए उठे, लेकिन विपक्षी विधायकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। माहौल बिगड़ता देख नीतीश कुमार फिर बैठ गए।

हंगामे के बीच पेश किए गए ये 6 संशोधन विधेयक

बिहार विधानसभा में विपक्षी विधायकों के हंगामे के बीच सरकार की ओर से 6 विधेयक पेश किए। मंत्री मंगल पांडे ने निम्नलिखित विधेयक सदन में पेश किए।

  • धार्मिक न्यास संशोधन विधेयक 2025
  • बिहार मॉल सेवा कर प्रथम संशोधन विधेयक 2025
  • बिहार नगर पालिका संशोधन विधेयक 2025
  • बिहार विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त संशोधन विधेयक 2025
  • बिहार कृषि भूमि संशोधन विधेयक 2025
  • बिहार भूमिगत पाइपलाइन संशोधन विधेयक 2025
  • अंतिम सत्र, चुनाव से पहले राजनीति गरम

बिहार चुनाव से पहले बेहद अहम यह विधानसभा सत्र

बिहार चुनाव 2025 से पहले यह विधानसभा सत्र राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है। 17वीं विधानसभा का यह अंतिम सत्र है, जो 21 जुलाई से शुरू हुआ और 25 जुलाई 2025 तक चलेगा। मंगलवार को SIR जैसे संवेदनशील मुद्दे पर जिस तरह से विपक्ष ने हंगामा किया है, उससे स्पष्ट है कि आगामी दिनों में भी सदन का माहौल इसी तरह गरमाया रहेगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story