लाल टीका, भारी सुरक्षा और जेल से विधानसभा तक: अनंत सिंह ने ली विधायक पद की शपथ, CM नीतीश के छुए पैर

बेऊर जेल में बंद मोकामा विधायक अनंत सिंह ने भारी सुरक्षा के बीच बिहार विधानसभा पहुंचकर शपथ ली।
Mokama MLA Anant Singh News: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार, 3 जनवरी को सदन में एक खास दृश्य देखने को मिला, जब बेऊर जेल में बंद मोकामा विधायक अनंत सिंह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शपथ लेने विधानसभा पहुंचे। पुलिस सुरक्षा में उन्हें सीधे सदन तक लाया गया, जहां उन्होंने विधायक पद की शपथ ग्रहण की।
सीएम नीतीश के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
शपथ से पहले अनंत सिंह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास पहुंचे और सदन के भीतर झुककर उनके पैर छुए। इसके बाद वे कुछ देर तक हाथ जोड़कर खड़े रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री समेत कई वरिष्ठ विधायक सदन में मौजूद थे। अनंत सिंह ने खड़े होकर बिना किसी लिखित कागज को देखे एक ही सांस में शपथ ली।
#WATCH | Patna, Bihar: JD(U) MLA from Mokama, Anant Singh, took oath as MLA in the Bihar Vidhan Sabha assembly.
— ANI (@ANI) February 3, 2026
Before taking the oath, he touched Bihar CM Nitish Kumar's feet and took his blessings.
(Source: Bihar Assembly) pic.twitter.com/zfglkhIBsY
लाल टीका और स्पीकर से मुलाकात
अनंत सिंह माथे पर लंबा लाल टीका लगाए विधानसभा पहुंचे थे। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार से भी मुलाकात की और हाथ मिलाया। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे।
जेल में रहते हुए जीता था चुनाव
गौरतलब है कि अनंत सिंह चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड के आरोपी हैं और इसी मामले में वे बेऊर जेल में बंद हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान वे जेल में ही थे, इसके बावजूद उन्होंने मोकामा सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी। जेल में होने के कारण वे पहले शपथ नहीं ले पाए थे।
कोर्ट से मिली थी शपथ की अनुमति
चुनाव परिणाम आने के बाद अनंत सिंह ने अदालत का रुख किया था, जहां से उन्हें सिर्फ शपथ लेने के लिए विधानसभा जाने की अनुमति मिली। शपथ ग्रहण के बाद उन्हें वापस जेल ले जाया गया।
मीडिया से बोले अनंत सिंह
Patna, Bihar: On Leader of Opposition Tejashwi Yadav, Mokama MLA Anant Singh says, "The opposition has nothing left to say; he can keep talking, but nothing will happen..." pic.twitter.com/e7AnNe2Sj7
— IANS (@ians_india) February 3, 2026
विधानसभा से लौटते समय अनंत सिंह ने मीडिया से कहा कि वे मामले में निर्दोष हैं और जांच चल रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा।
