बिहार चुनाव: क्या है ट्रिपल-M फार्मूला? जिसके सहारे बिहार में 225 सीट जीतना चाहते अमित शाह

Amit Shah in Samastipur
X

Amit Shah in Samastipur 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने समस्तीपुर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों पर चर्चा की। उन्होंने ‘ट्रिपल M’ मंत्र - महिला, मोदी और मंदिर पर जोर देते हुए 225 सीटों की जीत का लक्ष्य बताया।

Samastipur BJP Meeting 2025: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार (27 सितंबर) को समस्तीपुर के सरायरंजन में बीजेपी नेताओं संग करीब डेढ़ घंटे तक मंथन किया। बिहार चुनाव में 225 सीटों पर NDA की जीका टारगेट देते हुए उन्हें ट्रिफल M फार्मूला दिया। कहा, महिला, मोदी और मंदिर इस चुनाव का केंद्र बिंदु होना चाहिए।

समस्तीपुर के इंजीनयरिंग कॉलेज परिसर में हुई इस बैठक में मधुबनी, झंझारपुर, बेगूसराय, खगड़िया समेत आठ जिलों के पार्टी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

भाजपा प्रवासी प्रभारियों की बैठक

अमित शाह ने शुक्रवार को पटना में भाजपा प्रवासी प्रभारियों की बैठक में इस ‘ट्रिपल M’ मंत्र से परिचय कराया था। कहा, ‘ट्रिपल M’ यानी महिला, मोदी और मंदिर। शाह ने कहा, महिलाओं को परिवार का केंद्र माना जाता है, इसलिए हर महिला से संपर्क कर भाजपा और NDA सरकार की उपलब्धियों से उन्हें अवगत कराना जरूरी है।

BJP की खास रणनीति

पटना के भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में अमित शाह ने स्पष्ट रूप से कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा का लक्ष्य कम से कम 225 सीटों पर जीत हासिल करना है। इसके लिए प्रत्येक सीट पर कम से कम 225 बार जनसंपर्क करने, लोगों से मिलने और उनकी समस्याएं सुनने की रणनीति बनानी होगी।

कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह

अमित शाह ने सभी नेताओं से जाति, धर्म और विचारधारा से ऊपर उठकर जनता से जुड़ने पर जोर दिया। ताकि, पार्टी हर हाल में 225 सीटें जीत सके। गृहमंत्री की यह बैठक भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जोश और उत्साह बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story