JDU प्रत्याशी अमरेंद्र कुमार पांडेय की बायोग्राफी: एक क्लिक में जानिए उम्र, शिक्षा, परिवार, संपत्ति और राजनीतिक सफर

कुचायकोट विधानसभा सीट जेडीयू उम्मीदवार, अमरेंद्र कुमार पांडेय
JDU candidate Amarendra Kumar Pandey Biography: अमरेंद्र कुमार पांडेय बिहार एक जाने-माने नेता हैं। वह जनता दल यूनाइटेड के सदस्य हैं। उन्हें उनके समर्थक और स्थानीय लोग उन्हें पप्पू पांडेय कहकर भी बुलाते हैं। जेडीयू ने अमरेंद्र कुमार पांडेय को कुचायकोट विधानसभा सीट से टिकट दिया है। उनकी इस सीट पर मजबूत पकड़ है, क्योंकि वह इस सीट पर पिछले तीन बार से लगातार जीत दर्ज करते आ रहे हैं। विधायक होने के साथ साथ अमरेंद्र कुमार पांडेय जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव भी हैं। वह अपने क्षेत्र में एक मजबूत छवि वाले लोकप्रिय नेता है। पढ़िए अमरेंद्र कुमार पांडेय की बायोग्राफी...
राजनीतिक सफर
अमरेंद्र कुमार पांडेय का राजनीतिक सफर स्थानीय स्तर से शुरू हुआ, जब वे पहली बार साल 2001 में गोपालगंज जिला परिषद के अध्यक्ष बने। इसके बाद साल 2005 के बिहार विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर पहली बार कटैया विधानसभा सीट पर पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़े और जीत दर्ज की।
उसी साल दूसरी बार के विधानसभा चुनाव से पहले वह बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर जेडीयू में शामिल हो गए। अगले चुनाव में फिर जेडीयू के टिकट के पर विधायक बने। इसके बाद परिसीमन हुआ और नया क्षेत्र कुचायकोट बना, तो उन्होंने इसे अपना मुख्य क्षेत्र बना लिया। इसके बाद साल 2010, 2015 और 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में लगातार जीत हासिल की।
निर्वाचन क्षेत्र
जनता दल यूनाइटेड ने अमरेंद्र कुमार पांडेय को एक बार फिर से कुचायकोट विधानसभा सीट से टिकट दिया है। इससे पहले भी वह 5 बार विधायक बन चुके हैं।
व्यक्तिगत जानकारी और शिक्षा
अमरेंद्र कुमार पांडेय अपने लोकप्रिय नाम पप्पू पांडेय से जाने जाते हैं। उनका जन्म 5 अक्टूबर, 1974 को बिहार के गोपालगंज जिले के नयागांव, तुलसिया में हुआ था। उनके पिता का नाम विजेंद्र पांडेय था। राजनीति में सक्रिय रूप से भाग लेने के अलावा वह एक कृषक और व्यवसायी हैं। अगर उनकी शिक्षा की बात करें, तो उन्होंने साल 1993 में कमला राय कॉलेज, गोपालगंज से इंटरमीडिएट की शिक्षा प्राप्त की है।
आपराधिक मामले
2025 में दिए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार, अमरेंद्र कुमार पांडेय पर कई केस लंबित हैं, लेकिन अभी तक किसी में आरोप सिद्ध नहीं हो पाया है।
संपत्ति
दिए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार, अमरेंद्र कुमार पांडेय के पास लगभग 7.49 करोड़ रुपये की कुल चल-अचल संपति के मालिक हैं।
