पटेल के नाम पर शुरू होगा हर परिवार को घर देने का मिशन

विश्व पर्यावास दिवस (वर्ल्ड हैबिटैट डे) पर आयोजित एक कार्यक्रम के अपने संबोधन में नायडू ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा, ‘शहरी आवास मिशन जल्दी ही शुरू किया जाएगा और यह सरदार पटेल के नाम पर होगा। इसके अंतर्गत 2022 तक सभी को मकान देना सुनिश्चित कर दिया जाएगा।’ उन्होंने कहा कि इस मिशन की शुरूआत ‘2022 तक हर परिवार को घर’ के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर की जा रही है और 2022 तक तीन करोड़ मकान बनाए जाएंगे। इनमें से अधिकांश आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और कम आय समूहों के लिए होंगे।
नायडू ने बताया कि इन मकानों का निर्माण पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मोड के अंतर्गत किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि इस लक्ष्य प्राप्ति के लिए 50 लाख करोड़ रुपए की जरूरत पड़ेगी। इसमें से आवास के लिए 22.5 लाख करोड़, मूल सुविधा विकास के लिए 16.5 लाख करोड़, शहरी सफाई के लिए 62 हजार करोड़ रुपए की जरूरत होगी। स्मार्ट सिटी बनाने के लिए भी इस रकम का इस्तेमाल किया जाएगा।
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, कब तक होगा इस योजना क्रियांवन -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि और हमें फॉलो करें ट्विटर पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS