सभी धर्मों का देश है भारत: धर्मगुरु दलाई लामा

मैनपुरी. तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा ने कहा है कि सभी मुस्लिम आतंकवादी नहीं हैं। आतंकवाद को धर्म विशेष से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। इस बुराई से सभी को मिल-जुलकर निपटना होगा। उन्होंने भारत को बौद्धों का गुरु भी बताया और दुनिया के सबसे ऊंचे 80 फुट के अशोक गज स्तंभ का लोकार्पण किया।
अमित शाह ने कांग्रेस और आप को जमकर कोसा, कहा- दोनों पार्टियों ने जनता को ठगा
तिब्बतियों के आध्यात्मिक नेता शनिवार को उत्तर प्रदेश में भोगांव के जसराजपुर में यूथ बुद्धिस्ट सोसाइटी के धम्मपद स्थापना समारोह में आए थे। उसी दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आतंकवाद दुनिया के लिए जहर है।
उन्होंने कहा कि हिंसा किसी भी समस्या का हल नहीं है। शांति व सद्भाव से पूरी दुनिया में खुशहाली लाई जा सकती है। इस्लाम के मूल में कहीं भी आतंकवाद का समर्थन नहीं किया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के इस बयान से कि भारत धार्मिक कट्टरता छोड़े, तो ज्यादा प्रगति कर सकता है, पर उन्होंने असहमति जताई।
सुशासन बनाम अराजकता में होगा इस बार का चुनाव, राजनीति में आया परिवर्तन-जेटली
उन्होंने कहा कि मैं ओबामा के भारत दौरे का स्वागत करता हूं, लेकिन उनके इस बयान से सहमत नहीं हूं। भारत में तो हमेशा से धार्मिक और सांप्रदायिक सौहार्द्र रहा है। उन्होंने कहा कि मैं जहां भी जाता हूं, भारत की आध्यात्मिकता और सांप्रदायिक सौहार्द्र की भावना की प्रशंसा करता हूं। भारत सदियों से तमाम धर्म के लोगों को आसरा देता रहा है। मैं खुद इसका उदाहरण हूं।
'आम' आदमी पार्टी के उम्मीदवार सत्ता से हटने के बाद भी हुए दो गुना अमीर
नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए, विस्तार से-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS