SA vs SL 1st Test : दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट, ये हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

SA vs SL 1st Test
इंग्लैंड में क्रिकेट विश्व कप 2019 के लिए जाने से पहले केवल तीन महीने से भी कम का समय बचा है। ऐसे में हर टीम जितना संभव हो उतना मैच खेलने में व्यस्त है। विश्व कप निश्चित रूप से दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के दिमाग पर हावी होगा क्योंकि वे श्रीलंका के साथ एक लंबी श्रृंखला खेलेंगे।
दक्षिण अफ्रीका 24 मार्च तक श्रीलंका के साथ अपने घर में दो टेस्ट, पांच एकदिवसीय और तीन टी20 मुकाबले खेलेगी। श्रीलंका इन दिनों बेहद खराब दौर से गुजर रही है और 13 फरवरी, बुधवार को किंग्समीड, डरबन में पहले टेस्ट मैच में उनका सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा।
IND vs AUS 2019 Squad Schedule : ये रहा भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच का स्क्वॉड और पूरा शेड्यूल
श्रीलंका विश्व कप 2019 से पहले अपनी टीम को पटरी पर लाने के लिए बेताब होगा और यह टूर्नामेंट 1996 के विश्व चैंपियन के लिए कठिन चुनौती साबित होगा।श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करुणारत्ने एंड कंपनी का अफ्रीका के खतरनाक बॉलिंग लाइन-अप से सामना होगा जिसमें उनके पास डेल स्टेन, वर्नोन फिलेंडर, कैगिसो रबाडा और डुआने ओलिवियर जैसे बड़े नाम है।
बता दें कि दक्षिण अफ्रीका ने पिछले 10 वर्षों में डरबन में खेले आठ टेस्ट मैचों में से छह में हार का सामना किया है, 2013 में भारत के खिलाफ उन्होंने एकमात्र जीत हासिल की थी। हालांकि फाफ डु प्लेसिस एंड कंपनी अपने घर में श्रीलंका के मुकाबले काफी मजबूत टीम है। ऐसे में श्रीलंका के लिए यह एक कड़ा इम्तिहान होगा।
पहले टेस्ट के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है:
दक्षिण अफ्रीका: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), हाशिम अमला, वर्नोन फिलेंडर, डीन एल्गर, थ्यूनिस डी ब्रुइन, एडेन मार्कराम, डुआने ओलिवियर, टेम्बा बावुमा, कैगिसो रबाडा,डेल स्टेन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर)।
श्रीलंका: धनंजया डी सिल्वा, दिमुथ करुणारत्ने, लाहिरु थिरिमाने, दिलरुवान परेरा, लाहिरु कुमारा, रोशेन सिल्वा, कुसल परेरा, निरोशन डिकवेला, दुशमंथा चमीरा, सुरंगा धरम, दिलरुवान परेरा, कुसल मेंडिस।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Tags
- SA vs SL 1st Test
- SL vs SA 1st Test
- SL vs SA 1st Test Playing XI
- South Africa vs Sri Lanka 1st Test
- South Africa vs Sri Lanka
- South Africa vs Sri Lanka 2019
- South Africa vs Sri Lanka 2019 time table
- SL vs SA
- SA vs SL
- SA vs SL 2019
- Faf du Plessis
- Dimuth Karunaratne
- ICC World Cup 2019
- दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका
- दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट
- वर्ल्ड कप 2
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS