Jiya Rai: 17 साल की जिया राय ने रचा इतिहास, ऑटिज्म से जूझते हुए पार किया कैटालिना चैनल

Jiya Rai Catalina Channel, Indian swimmer Jiya Rai, Catalina Channel swim 2025,
X

Jiya Rai

17 वर्षीय जिया राय ने अमेरिका के कैटालिना चैनल को पार कर नया इतिहास रच दिया है। ऑटिज्म से पीड़ित होने के बावजूद उन्होंने 34 किमी की दूरी 15 घंटे में तैरते हुए पूरी की। वह दुनिया की पहली ऑटिज्म स्पेक्ट्रम गर्ल हैं, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।

Jiya Rai Catalina Channel: 17 साल की भारतीय तैराक जिया राय ने दुनिया में नया कीर्तिमान रच दिया है। जिया ऑटिज्म से पीड़ित पहली महिला तैराक बनी हैं, जिन्होंने अमेरिका के लॉस एंजिल्स स्थित कैटालिना चैनल को अकेले पार कर दिखाया।

25 सितंबर की मध्यरात्रि को जिया ने कैटालिना द्वीप से अपनी यात्रा शुरू की और लगातार 15 घंटे, 01 मिनट और 43 सेकंड तक तैरकर 34 किलोमीटर की दूरी तय की। 26 सितंबर 2025 को उन्होंने कैलिफोर्निया के तट सैन पेड्रो पहुंचकर इस चुनौती को पूरा किया।

जिया भारतीय नौसेना में कार्यरत मदन राय की बेटी हैं और उन्होंने अपनी सफलता को ऑटिज्म जागरूकता को समर्पित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर आजमगढ़ के पैतृक गांव कटाई अलीमुद्दीनपुर में खुशी का माहौल है। विश्व नौसेना अकादमी और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों ने भी उन्हें बधाई दी है।

क्यों खास है कैटालिना चैनल?

कैटालिना चैनल तैराकों के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है। यहां ठंडा पानी, तेज धाराएं, जेली फिश और समुद्री जीवों की मौजूदगी तैराकी को कठिन बना देती है। अंधेरे में तैरना और अचानक बदलता मौसम इसे और भी चुनौतीपूर्ण बना देता है। पिछले 100 वर्षों में केवल 500 लोग ही इसे पार कर पाए हैं।

जिया राय की उपलब्धियां

जिया राय ने इससे पहले भी कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं, जो इस प्रकार हैं:

  • 2022: पाक जलडमरूमध्य पार करने का विश्व रिकॉर्ड
  • 2024: इंग्लिश चैनल पार कर अंतर्राष्ट्रीय पहचान हासिल
  • 2024: वर्ल्ड ओपन वाटर स्विमिंग एसोसिएशन अवॉर्ड
  • 2023: राष्ट्रीय दिव्यांग पुरस्कार
  • 2024: प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

प्रेरणा बनी जिया राय

ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर से जूझते हुए जिया ने दिखा दिया कि जज्बा हो तो कोई भी चुनौती असंभव नहीं होती। वह न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story