Hockey Asia Cup 2025 Free Ticket: राजगीर में सभी मैचों में फ्री एंट्री, ऐसे बुक करें टिकट

hockey asia cup 2025
Hockey Asia Cup Rajgir Free Entry Ticket: बिहार के राजगीर में 29 अगस्त से 7 सितंबर तक होने वाले हॉकी एशिया कप 2025 में फैंस को बड़ा तोहफा मिला है। हॉकी इंडिया ने घोषणा की है कि टूर्नामेंट के दौरान सभी मैचों में दर्शकों के लिए फ्री एंट्री होगी।
हॉकी इंडिया ने फ्री टिकट का ऐलान किया
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की ने कहा, ''राजगीर में एशिया कप आयोजित होना भारतीय हॉकी के लिए ऐतिहासिक पल है। हम चाहते हैं कि हर फैन इस सफर का हिस्सा बने। फ्री एंट्री से परिवारों, छात्रों और युवा खिलाड़ियों को सीधे स्टेडियम में आकर वर्ल्ड क्लास हॉकी देखने का मौका मिलेगा।''
Thrilled to unveil the Men’s Hockey Asia Cup 2025, taking place in Rajgir, Bihar.
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) August 25, 2025
Wishing all the participating teams the very best. pic.twitter.com/IZYUoqbPQa
वहीं, हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने कहा, ''राजगीर के लोगों का उत्साह देखने लायक है। हमें पूरा भरोसा है कि दर्शक बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचेंगे। हमारा मकसद हर कोने तक हॉकी की संस्कृति को पहुंचाना है और पूरे टूर्नामेंट का माहौल रोमांचक बनाना है।''
Hockey Asia Cup Rajgir Free Entry Ticket: कैसे बुक करें टिकट?
फैंस को टिकट बुक करने के लिए हॉकी इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद दर्शकों को ई-टिकट मिलेगा, जिससे एंट्री बिल्कुल आसान और बिना झंझट के होगी।
𝘿𝙚𝙠𝙝𝙤 𝙬𝙤 𝙖𝙖 𝙜𝙖𝙮𝙚... 🇮🇳
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 25, 2025
Team India has arrived for the Hero Asia Cup, Rajgir, Bihar 2025 — ready to chase glory with pride and passion.
🗓: Aug 29 – Sept 7
🏟: Rajgir Hockey Stadium
📺: Sony TEN 1 & Sony LIV#HockeyIndia #IndiaKaGame #HumSeHaiHockey
(1/2) pic.twitter.com/pJ0FmPLBNx
कौन-कौन सी टीमें खेलेंगी?
- पूल A: भारत, जापान, चीन, कजाखस्तान
- पूल B: बांग्लादेश, चीनी ताइपे, मलेशिया, कोरिया
यह टूर्नामेंट 2026 FIH हॉकी वर्ल्ड कप क्वालिफायर के रूप में भी काम करेगा।
