खत्म होने के कगार पर युवराज और गौतम गंभीर का करियर, BCCI ने किये कॉट्रेक्ट लिस्ट से बाहर
पिछले साल ग्रेड-ए में पांचवें क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर थे जो रिटायर हो चुके हैं।

X
haribhoomi.comCreated On: 22 Dec 2014 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. क्रिकेटर युवराज सिंह और गौतम गंभीर को बीसीसीआई की तरफ से एक और बड़ा झटका मिला है। युवराज सिंह और गौतम गंभीर को साल 2014-15 सीजन के लिए बीसीसीआई के कॉन्ट्रैक्ट ग्रेड की सभी श्रेणियों से बाहर कर दिया गया है। दोनों ही खिलाड़ी अपने करियर के बुरे दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में बीसीसीआई के इस बड़े फैसले के बाद इनके करियर पर प्रश्नचिन्ह लग गया है। बीसीसीआई ने सोमवार को 32 खिलाड़ियों के नाम का ऐलान किया जिन्हें साल 2014-15 सीजन के लिए कॉन्ट्रैक्ट श्रेणी में रखा गया है।
एलीट ग्रुप में पिछले साल के चार क्रिकेटरों को ही बरकरार रखा गया है। इनमें भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, उपकप्तान विराट कोहली, वनडे विशेषज्ञ सुरेश रैना और ऑफ स्पिनर आर. अश्विन शामिल हैं। पिछले साल ग्रेड-ए में पांचवें क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर थे जो रिटायर हो चुके हैं। उनकी जगह भुवनेश्वर ने ली है। ग्रुप-ए के क्रिकेटरों को बीसीसीआई से एक करोड़ रुपए रिटनेरशिप फीस मिलती है।
इंग्लैंड में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले और इस साल बीसीसीआई के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का पुरस्कार जीतने वाले भुवनेश्वर ग्रुप-ए में आने के हकदार थे। ग्रुप-बी में मुरली विजय, रवींद्र जडेजा, शिखर धवन और रोहित शर्मा हैं जबकि अंबाती रायुडू को भी इस ग्रुप में प्रमोट किया गया है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और अजिंक्य रहाणे को भी ग्रुप-बी में जगह मिली है।
सीजन 2014-15 के लिए बीसीसीआई के कॉन्ट्रैक्ट इस प्रकार हैं।-
ग्रेड- A : महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, सुरेश रैना, आर. अश्विन और भुवनेश्वर कुमार।
ग्रेड- B: प्रज्ञान ओझा, मुरनी विजय, चेतेश्वर पुजारा, रवींद्र जडेजा, इशांत शर्मा, शिखर धवन, उमेश यादव, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायुडू और मोहम्मद शमी
ग्रेड- C: अमित मिश्रा, वरुण आरोन, ऋद्धिमान साहा, स्टुअर्ट बिन्नी, पंकज, विनय, मोहित, धवल, रसूल, अक्षर, मनोज, उथप्पा, कर्ण, संजू, कुलदीप और केएल राहुल।
नीचे की स्लाइड्स में जानिए, 2013-14 में किया गया था बी ग्रेड में -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story