Logo
election banner
Fan injured by Tim David Six: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शनिवार को हुए आईपीएल 2024 के मैच में टिम डेविड का छक्का फैन के लिए आफत बन गया। गेंद उसके मुंह पर जा लगी।

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 का 43वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था, जिसमें दिल्ली ने 10 रन से जीत दर्ज की थी। इस मैच में मुंबई की पारी के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ। लाइव मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के बैटर टिम डेविड एक जोरदार हवाई फायर स्टेडियम में बैठे फैन के मुंह पर जाकर लग गया। गेंद लगते ही फैन के नाक से खून बहने लगा। इसे रोकने के लिए उसने फौरन मुंह पर रुमाल रखा। इस घटना से आसपास बैठे लोग घबरा गए। इसकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे। 

फैन के चोटिल होने की घटना मुंबई इंडियंस की पारी के 14वें ओवर की है। दिल्ली की तरफ से ये ओवर खलील अहमद फेंकने आए थे। उनके इस ओवर की 5वीं गेंद पर मुंबई के बैटर टिम डेविड ने काउ कॉर्नर के ऊपर से हवाई फायर किया। गेंद बाउंड्री पार करके स्टैंड्स की तरफ गई। वहां बैठे दर्शक ने गेंद को लपकने की कोशिश की। इसी चक्कर में बॉल सीधे उसके मुंह पर जा लगी। 

गेंद मुंह पर लगते ही दर्शक के नाक से खून बहने लगा। इसे रोकने के लिए उसने मुंह पर रुमाल रख गया। इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड फैन को फर्स्ट एड देने के लिए आया। दिल्ली कैपिटल्स और इरफान पठान ने भी ट्वीट करके फैन का हाल-चाल जाना।

इस मुकाबले में टिम डेविड ने 17 गेंद में 37 रन ठोके थे। उन्होंने अपनी पारी में 2 चौके और 3 छक्के मारे थे। ऐसा लग रहा था कि वो मुंबई को जीत दिला देंगे। लेकिन, उनकी ये पारी भी टीम के काम नहीं आई और मुंबई 10 रन से मैच हार गई। 

5379487