IPL 2024: मुंबई इंडियंस के लिए गुड न्यूज, टी20 का नंबर-1 खिलाड़ी हुआ फिट, स्कॉड से जुड़ेगा

suryakumar yadav
X
मुंबई इंडियंस का धाकड़ बैटर फिट हो गया है।
IPL 2024: मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी खबर है। टीम के धाकड़ बैटर को एनसीए से फिटनेस क्लीयरेंस मिल गया है।

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी खबर है। टी20 के नंबर-1 बैटर सूर्यकुमार यादव फिट हो गए हैं और उन्हें नेशनल क्रिकेट एकेडमी से आईपीएल में खेलने का क्लीयरेंस मिल गया है। वो शुक्रवार तक मुंबई इंडियंस के स्क्वॉड में शामिल हो जाएंगे और 5 अप्रैल को टीम के नेट सेशन में भी हिस्सा ले सकते हैं। बाकी टीम जामनगर में ब्रेक का मजा ले रही है। सभी खिलाड़ी गुरुवार को मुंबई में जमा होंगे।

मुंबई इंडियंस से जुड़े सूत्र ने बताया, "सूर्यकुमार यादव को एनसीए से आवश्यक मंजूरी मिल गई है और वह शुक्रवार को टीम से जुड़ जाएंगे। वह 5 अप्रैल को नेट सत्र में हिस्सा लेंगे, तो देखते हैं कि यह कैसे होता है। उन्हें रविवार को दिल्ली कैपिटल्स मैच के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।

सूर्याकुमार यादव पिछले दिसंबर में साउथ अफ्रीका दौरे पर टी20 सीरीज के एक मैच में चोटिल हो गए थे। उनके टखने पर चोट लग गई थी। इसी दौरान उनकी स्पोर्ट्स हर्निया की भी सर्जरी हुई थी। इसी वजह से वो लंबे वक्त से क्रिकेट मैदान से दूर हैं। सर्जरी के बाद से ही वो बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में अपना रिहैब पूरा कर रहे थे और अब उन्हें आईपीएल 2024 में खेलने की अनुमति मिल गई।

सूर्यकुमार का कुछ हफ्ते पहले ही नेशनल क्रिकेट एकेडमी में फिटनेस टेस्ट हुआ था। लेकिन, उन्हें फिट नहीं पाया गया था। बीसीसीआई और एनसीए दोनों ही नहीं चाहते थे कि उनकी वापसी में कोई जल्दबाजी हो। इसलिए अभ्यास मैच के दौरान उनकी फिटनेस का मूल्यांकन किया गया। सूर्या की वापसी से मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी बहुत मजबूत होगी। पिछले सीजन में सूर्या का बल्ला जमकर बोला था। उन्होंने 16 मैच में 181 के स्ट्राइक रेट से 605 रन ठोके थे। उन्होंने 1 शतक और 5 अर्धशतक जमाए थे। वो मुंबई के टॉप स्कोरर रहे थे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story