IND vs ENG: तीसरे टेस्ट में धोनी का यह महारिकॉर्ड तोड़ देंगे रोहित शर्मा, हिटमैन को लगाने होंगे 2 छक्के

Rohit Sharma
X
रोहित शर्मा को लगाने होंगे 2 छक्के।
Rohit Sharma, MS Dhoni: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला 15 फरवरी से राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।

Rohit Sharma, MS Dhoni: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला 15 फरवरी से राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान एक खास कीर्तिमान अपने नाम कर सकते हैं। इसके साथ ही वह पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं। रोहित को इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए बस 2 छक्के लगाने होंगे।

रोहित ने टेस्ट में लगाए 77 छक्के
रोहित ने अपने करियर में अब तक खेले 56 टेस्ट की 96 पारियों में 3827 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 77 छक्के भी लगाए हैं। वह टेस्ट में तीसरे सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। इस सूची में दूसरे पर महेंद्र सिंह धोनी है। धोनी ने 90 टेस्ट की 144 पारियों में 78 छक्के जड़े थे। ऐसे में इंग्लैंड के खिलाफ 2 छक्के लगाते ही वह धोनी को पछाड़ देंगे। भारत की ओर से टेस्ट में सबसे ज्यादा सिक्स जड़ने का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम है। सहवाग ने 104 टेस्ट की 180 पारियों में 91 छक्के लगाए थे।

ये भी पढ़ें: Ravindra Jadeja: पिता के आरोपों पर बोले जडेजा, स्क्रिप्टेड इंटरव्यू में कही गई बातें झूठीं; इसे इग्नोर करें

सीरीज 1-1 की बराबरी पर
बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा। आखिरी तीन टेस्ट के लिए जल्द भारतीय टीम का ऐलान होगा। सीरीज में दोनों टीमें अभी 1-1 की बराबरी पर हैं। इंग्लैंड ने पहले टेस्ट को जहां 28 रन से तो वहीं भारत ने विशाखापत्तनम में खेले गए दूसरे टेस्ट को 106 रन से जीता था।

रोहित ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगाए सर्वाधिक छक्के
रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक खेले 469 मैच की 493 पारियों में 590 सिक्स लगाए हैं। लिस्ट में दूसरे पर तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल (553), तीसरे पर पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी (476), चौथे पर न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम (398) और 5वें पर न्यूजीलैंड के ही मार्टिन गुप्टिल (383) हैं।

ये भी पढ़ें: U19 WC 2024: भारत के पास विश्व कप 2023 की हार का बदला लेने का मौका, फिर ICC टूर्नामेंट के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story