Paris Olympics: क्या पेरिस में आएगा हॉकी का 9वां गोल्ड? भारतीय कप्तान का बड़ा बयान, बोले- भारत को पदक दिलाने आएं    

Paris Olympics 2024 Indian Hockey Team Captain Harmanpreet singh Say India Will won 9th Gold Hockey
X
Paris Olympics 2024 Indian Hockey Team
Paris Olympics: भारतीय हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने जा रही है। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने यह इच्छाशक्ति दिखाई है। टीम शानदार प्रदर्शन भी कर रही है।

Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। भारत पूल बी में बेल्जियम के बाद दूसरे नंबर की टीम बन गई है। भारत ने अब तक 5 मैच खेले हैं। इसमें से 3 जीते और एक ड्रॉ कराया जबकि बेल्जियम के खिलाफ टीम को हार मिली।

इस बार भारत को अपनी हॉकी टीम से बड़ी उम्मीदें हैं। भारतीय टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। इस बीच भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने बड़ी बात कह दी है। उन्होंने देश के हॉकी फैंस से कहा है कि इस बार हम हॉकी में भारत को 9वां गोल्ड मेडल दिलाएंगे।

हरमनप्रीत दाग रहे गोल पर गोल
शुक्रवार को भारतीय टीम ने मजबूत ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हरा दिया। ओलंपिक में भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर 52 सालों के बाद जीत हासिल की। भारत के प्रदर्शन को देखकर लग रहा है कि इस बार हमें हॉकी में बड़ा मेडल मिलने जा रहा है। खुद कप्तान हरमनप्रीत सिंह का प्रदर्शन इस बात की गवाही दे रहा है कि इस बार भारतीय हॉकी टीम कुछ बड़ा करने जा रही है। हरमनप्रीत सिंह पेरिस ओलंपिक के 5 मैचों में 6 गोल दाग चुके हैं।

क्वॉर्टरफाइनल की जंग
हरमनप्रीत सिंह न्यूजीलैंड और अर्जेटीना के खिलाफ मुकाबलों में आखिरी मिनट पर गोल किया। इससे न्यूजीलैंड पर भारत को जीत मिली तो अर्जेटीना से 1-1 का ड्रॉ हुआ। वहीं, आयरलैंड को 2-0 से मात दी। लेकिन असली चुनौती मौजूदा ओलंपिक बेल्जियम और ऑस्ट्रेलिया से होने वाली थी। भारत ने बेल्जियम को कड़ी चुनौती दी, लेकिन आखिरकार उसे 1-2 से हार का सामना करना ही पड़ा। वहीं, ऑस्ट्रेलिया को 52 सालों के बाद 3-2 से मात भी दे दी। आखिरी बार ओलंपिक में 1972 में म्यूनिख खेलों में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-1 से हराया था। ऑस्ट्रेलिया को हराने के साथ ही भारत का क्वॉर्टर फाइनल का टिकट पक्का हो गया। क्वॉर्टर फाइनल में भारत का मुकाबला ब्रिटेन या जर्मनी में से किसी टीम से होगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story