Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम की दूसरी जीत, आयरलैंड को 2-0 से हराया; कप्तान हरमनप्रीत ने दागे 2 गोल  

Paris Olympics Indian Hockey Team Beat Ireland
X
Paris Olympics Indian Hockey Team Beat Ireland
Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने आयरलैंड को 2-0 से हरा दिया। कप्तान हरमनप्रीत ने 2 गोल दागे।  

Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक 2024 में हॉकी के पूल बी में भारत ने आयरलैंड को 2-0 से हरा दिया। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत ने पेनल्टी स्ट्रोक से पहला गोल दागा। इसके बाद एक और गोल किया। पहले हॉफ में भारत ने आयरलैंड पर 2-0 की बढ़त बना ली थी। इसके बाद दूसरे हॉफ में भारत ने बढ़त बनाए रखी और तीसरे और चौथे क्वॉर्टर में दोनों टीमें गोल नहीं कर पाईं। आखिर में भारत ने यह मैच जीत लिया। इससे पहले मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल के मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज जीता था।

हरमनप्रीत ने दागे दोनों गोल, 190 हुई संख्या
भारत के लिए पहला गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 11वें मिनट में दागा। आयरिश खिलाड़ी के फाउल की वजह से भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला था। इसका हरमनप्रीत ने पूरा फायदा उठाया और भारत को बढ़त दिला दी। इसके बाद 18वें मिनट में हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर से दूसरा गोल दागा और भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। इस जीत के साथ भारत के 3 मैच से 7 अंक हो गए हैं। भारत ने इससे पहले अर्जेंटीना से मैच ड्रॉ कराया था। वहीं, न्यूजीलैंड को भारत ने हराया था।

कप्तान हरमनप्रीत ने दूसरे क्वार्टर के शुरुआती तीन मिनट में ही पेनल्टी कॉर्नर से एक और गोल दागा और भारत की आयरलैंड पर बढ़त को दोगुना कर दिया। ये इस ओलंपिक में हरमनप्रीत का चौथा गोल है। वह अब तक 190 गोल कर चुके हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story