Logo
MS Dhoni Video: महेंद्र सिंह धोनी का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें आरसीबी के खिलाफ मैच के बाद वो फ्लाइट की इकोनॉमी क्लास में बैठे नजर आए।

नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल 2024 यात्रा का दुखद अंत हो गया और टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। सीएसके के बाहर होने के बाद एक सवाल जो सबके मन में आया वो था एमएस धोनी के भविष्य को लेकर था। 42 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज, जो पहले से ही सीज़न के दौरान घुटने की चोट से जूझ रहे थे, अनुमान लगाया गया था कि अगर सीएसके ने चेन्नई में आईपीएल 2024 का खिताब जीता होता तो वे अपने करियर को अलविदा कह सकते थे। हालांकि, आरसीबी ने धोनी की विदाई के सपने पर पानी फेर दिया और फिलहाल ये साफ नहीं है कि वो आगे क्या करेंगे। 

CSK के आईपीएल से बाहर होने के बाद धोनी ने भी अब क्रिकेट से ब्रेक ले लिया है और वो हाल ही में बेंगलुरु से रांची लौटे हैं। हालांकि, धन दौलत और शोहरत की बुलंदियों पर बैठे धोनी अब भी जमीन से जुड़े हैं। बेंगलुरु से रांची जाने के लिए उन्होंने फ्लाइट में इकोनॉमी क्लास में सफऱ किया। इस दौरान वो खुद अपना लगेज रखते नजर आए।

फ्लाइट में बैठे लोग भी माही की एक झलक पाकर गदगद हो गए और सबने इसका वीडियो बना लिया और फिर माही के लिए ताली बजाई। 

इससे पहले, धोनी का रांची का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो रांची की सड़कों पर बाइक की सवारी करते नजर आए थे। धोनी के भविष्य को लेकर अलग-अलग तरह की खबरें आ रही हैं।

वो अगले साल आईपीएल में खेलेंगे या नहीं, ये अबतक साफ नहीं हो पाया है। वो आने वाले महीनों में इस पर फैसला ले सकते हैं। इससे पहले, धोनी घुटने की सर्जरी के लिए लंदन जा सकते हैं और इसके बाद ही अपने आईपीएल करियर को लेकर फैसला लेंगे। 
 

5379487