Logo
election banner
IPL Auction Robin Minz: 19 दिसंबर (मंगलवार) को हुए आईपीएल ऑक्शन में झारखंड के क्रिकेटर रॉबिन मिंज को गुजरात टाइटंस ने 3 करोड़ 60 रुपये में खरीदा है।

IPL Auction Robin Minz: आईपीएल 2024 के लिए 19 दिसंबर (मंगलवार) को हुई नीलामी में झारखंड के खिलाड़ियों पर पैसे की खूब बारिश हुई है। इस राज्य के 3 खिलाड़ियों को अलग-अलग टीमों ने खरीदा। तीनों खिलाड़ियों कुशाग्र, सुशांत और राबिन मिंज इस ऑक्शन के बाद करोड़पति बन गए हैं। सबसे ज्यादा बोली बाएं हाथ के बल्लेबाज और विकेटकीपर रॉबिन मिंज के लिए लगी और गुजरात टाइटंस ने रॉबिन को 3 करोड़ 60 लाख रुपये में खरीदा। रॉबिन झारखंड के पहले आदिवासी प्लेयर हैं जिनका क्रिकेट जगत में डंका बजना शुरू हो गया है। आइए जानते हैं इस खिलाड़ी की जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प पहलू। 

रॉबिन हैं धोनी के बड़े फैन
गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा बने रॉबिन मिंज विस्फोटक बल्लेबाज के तौर पर पहचान रखते हैं। 21 साल के रॉबिन खुद को महेंद्र सिंह धोनी का फैन बताते हैं। रॉबिन मूल रूप से झारखंड के गुमला के रहने वाले हैं। वे अंडर 19 और अंडर 25 में झारखंड की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी से रॉबिन खेल के बेहतर विकेटकीपिंग के गुर भी सीख चुके हैं। 

पिता एयरपोर्ट पर हैं गार्ड
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रॉबिन के पिता सेना से रिटायर हो चुके हैं। फिलहाल वे झारखंड के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर गार्ड की नौकरी कर रहे हैं। रॉबिन पहले आदिवासी क्रिकेटर भी हैं जो कि आईपीएल में खेलते नजर आएंगे। चार आईपीएल टीमों के ट्रायल में फेल होने के बाद इसी साल मुंबई इंडियंस ने उन्हें ट्रेनिंग देने का जिम्मा लिया था। इसके बाद नकी इंग्लैंड में ट्रेनिंग कराई गई। बता दें कि महान कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी भी झारखंड से ताल्लक रखते हैं और रांची में रहते हैं। 

आईपीएल ऑक्शन ने किया हैरान
आईपीएल 2024 के लिए 19 दिसंबर को हुए ऑक्शन ने इस बार दुनियाभर को चौंका दिया है। आईपीएल नीलामी के इतिहास में पहली बार दो खिलाड़ियों को 20 करोड़ से ज्यादा कीमत पर खरीदा गया है। ये दोनों ही ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी रहे। बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ मिशेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा, वहीं पेट कमिंस को हैदराबाद ने 20 करोड़ से ज्यादा में अपना बनाया। 

5379487