Logo
election banner
IPL 2024: जेक फ्रेजर ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों को दिन में तारे दिखा दिए। उन्होंने बुमराह, पांड्या, ल्यूक वुड और पीयूष चावला की जमकर पिटाई की। 15 बॉल में अर्धशतक लगा दिया।

IPL 2024, Jake Fraser-McGurk: आईपीएल के इस सीजन में भले ही दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन का उतना अच्छा नहीं रहा, लेकिन एक बल्लेबाज के आने से दिल्ली के दिन बदल गए। टीम ने बेहतरीन वापसी की। बड़ी टीमों के खिलाफ दिल्ली ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 

हम बात कर रहे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जेक फ्रेजर की। जेक ने 4 मैच के बाद दिल्ली कैपिटल्स को जॉइन किया। उनके टीम में आने से दिल्ली की बल्लेबाजी को मजबूती मिली। जिस मैच में जेक चले तो टीम को फायदा मिला।पहले बल्लेबाजी करने पर टीम ने विपक्षी टीम को बड़ा स्कोर दिया। वहीं, चेज करते हुए टीम को अच्छी स्थिति में ले गए तो मैच में जीत दिलाने में अहम भूमिका भी निभाई। जेक फ्रेजर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ तूफानी 87 रन की पारी खेली। उन्होंने महज 27 बॉल पर 11 चौके और 6 छक्के मारकर 87 रन कूट दिए। उनकी पारी की वजह से दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के सामने 258 रन का पहाड़ जैसा टारगेट रखा। वहीं, जेक फ्रेजर की बल्लेबाजी ने मुंबई टीम का मनोबल ही गिरा दिया। गेंदबाजों की लाइन लेंथ भी बिगड़ गई। यहां तक की शुरुआती ओवर्स में उन्होंने जसप्रीत बुमराह जैसे बॉलर की भी पिटाई की। जेक ने ओवर की पहली ही बॉल पर बुमराह को छक्का मारा। 

जेक फ्रेजर ने मैच में 15 बॉल में फिफ्टी ठोकी। इससे पहले भी वह यह कारनामा सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इसी सीजन में कर चुके हैं। यही नहीं इसी साल जेक फ्रेजर ऑस्ट्रेलियाई घरेलू क्रिकेट के लिस्ट ए मैच में 29 बॉल में शतक बना चुके हैं। एडिलेड में साऊथ ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेलते हुए जेक फ्रेजर ने तसमनिया के खिलाफ 29 बॉल में 125 रन ठोके थे। 

4 मैचों में जेक फ्रेजर का प्रदर्शन  
मुंबई इंडियंस के खिलाफ 87 रन 
गुजरात टाइटंस के खिलाफ 23 रन 
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 65 रन 
गुजरात टाइटंस के खिलाफ 20 रन 
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 55 रन 

jindal steel
5379487