Logo
election banner
IPL 2024 RR vs MI Preview: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 38वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच सोमवार को खेला जाएगा। मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

IPL 2024 RR vs MI Preview: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल/ IPL ) का 38वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच सोमवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा। इस सीजन में दोनों की ये दूसरी टक्कर है। इससे पहले दोनों टीमें मुंबई में अपना पहला मैच खेल चुकी हैं, जिसमें राजस्थान को जीत मिली थी। पॉइंट टेबल पर राजस्थान टॉप पर है, जबकि मुंबई सातवें पायदान पर है। अब सवाल यह है कि क्या राजस्थान रॉयल्स को उन्हीं के घर में मुंबई इंडियंस हराने में सफल होगी? यहां जानिए दोनों टीमों की कमजोर और मजबूत कड़ी के बारे में। 

RR vs MI: हेड टु हेड 
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच कुल 29 बार आमना-सामना हुआ है। इसमें से 15 मैच में मुंबई और 13 में राजस्थान को जीत मिली है, एक मैच बेनतीजा रहा। लेकिन यदि इस सीजन की बात करें, तो अब तक राजस्थान ने 7 मैच खेले हैं, जिनमें से 6 जीते हैं। एक में हार मिली है। दूसरी मुंबई इंडियंस की बात करें, तो पांच बार की चैंपियन मुंबई 7 मैच में से सिर्फ 3 जीते हैं और 4 में हार का सामना करना पड़ा है।  रॉयल्स ने जयपुर में एमआई के खिलाफ सात में से पांच बार जीत हासिल की है। जयपुर में मुंबई की आखिरी जीत मई 2012 में हुई थी।

मुंबई इंडियंस की रणनीति
जोस बटलर, संजू सैमसन और शिम्रोन हेटमायर के खिलाफ बुमरा मुंबई के लिए महत्वपूर्ण होंगे। उन्होंने बटलर को दो बार आउट किया है।  इसके अलावा बटलर का बुमरा के खिलाफ स्ट्राइक रेट सिर्फ 95.4 है। बुमराह ने हेटमायर को तीन बार और सैमसन को दो बार आउट किया है, दोनों का स्ट्राइक रेट एमआई पेस के खिलाफ क्रमशः 64.3 और 98.1 है।

मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग 11: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, मोहम्मद नबी, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, श्रेयस गोपाल, जेराल्ड कूट्जी और जसप्रीत बुमराह। 

राजस्थान रॉयल्स की रणनीति
संदीप शर्मा की वापसी हो सकती है। राजस्थान संदीप को रोहित शर्मा के खिलाफ इस्तेमाल करना चाहेगा, क्योंकि संदीप ने 44 गेंदों में पांच बार रोहित को आउट किया है। बोल्ट और अवेश खान ने रोहित को दो-दो बार आउट किया है। बोल्ट और संदीप का किशन के खिलाफ अच्छा रिकॉर्ड है, दोनों ने किशन को दो-दो बार आउट किया है, जबकि चहल ने बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज को तीन बार आउट किया है। चहल के पास सूर्यकुमार और पंड्या के खिलाफ भी अनुकूल मुकाबले हैं, जो उन्हें बीच के ओवरों में आरआर के लिए एक महत्वपूर्ण हथियार बना देगा। पंड्या के खिलाफ आवेश की सफलता आरआर को एक और विकल्प देती है, खासकर डेथ ओवरों में।

राजस्थान रॉयल्स संभावित प्लेइंग 11: संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, आवेश खान, ट्रेंट बोल्ट, केशव महाराज।

क्या आप जानते हैं?

  • आईपीएल में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 400 से ज्यादा रन बनाने वालों में जोस बटलर पचास से ज्यादा औसत वाले दो खिलाड़ियों में से एक हैं। एमआई के खिलाफ उनके 498 रन नौ पारियों में आए हैं, जिसमें एक शतक और चार अर्द्धशतक शामिल हैं और उनके खिलाफ उनका स्ट्राइक रेट 148.65 है।
  • एमआई और आरआर के मौजूदा खिलाड़ियों में, श्रेयस गोपाल जयपुर में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, जिन्होंने 16.66 की औसत और 7.35 की इकोनॉमी के साथ 15 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ 4-16 है। युजवेंद्र 14 विकेट के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। 
  • रोहित शर्मा और इशान किशन ने आईपीएल 2024 में पावरप्ले में 176.72 की संयुक्त स्ट्राइक रेट से 334 रन बनाए हैं। दूसरी ओर, आरआर के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल और जोस बटलर इस चरण में 136.91 के संयुक्त एसआर पर केवल 204 रन ही बना पाए हैं।


 

5379487