Logo
election banner
IND vs ENG 3rd Test Highlights : राजकोट टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड पर 434 रन की रिकॉर्ड जीत दर्ज कर ली है। तीसरे टेस्ट के चौथे दिन 557 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 122 रन पर ऑल आउट हो गई। मैच में भारत की तरफ से यशस्वी जायसवाल ने दूसरी पारी में दोहरा शतक ठोका।

IND vs ENG 3rd Test Highlights :  भारत ने राजकोट में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 434 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। आखिरी सेशन में इंग्लैंड ने 8 विकेट गंवा दिए। यह भारत की टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। मैच के चौथे दिन पूरी इंग्लिश टीम भारत के स्पिनरों के आगे धराशाही हो गई और 122 रन पर ऑल आउट हो गई। इससे पहले इंडिया ने अपनी दूसरी पारी 430/4 के स्कोर पर घोषित की थी। इंग्लैंड 557 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरा था। 

इसका पीछा करते हुए इंग्लैंड ने टी ब्रेक के बाद चौथा विकेट गंवा दिया। ओली पोप के बाद जॉनी बेयरस्टो भी आउट हो गए हैं। इसके बाद रूट को भी जड़ेजा ने LBW आउट किया। इन तीन विकेट लेकर जड़ेजा ने इंग्लैंड के मिडिल ऑर्डर की कमर तोड़ दी। इसके बाद कुलदीप ने इंग्लैंड कप्तान बेन स्टोक्स और रेहान अहमद को आउट करके इंग्लिश टीम की आखिरी उम्मीद पर भी पानी फेर दिया। 8वें विकेट के रूप में रवींद्र जड़ेजा ने फोक्स को आउट किया। वहीं, टीब्रेक के बाद अश्विन भी मैदान पर लौट आए। इससे भारत की गेंदबाजी को मजबूती मिली। मां की तबीयत खराब होने के कारण अश्विन दूसरे दिन चेन्नई चले गए थे। अश्विन ने हार्टले को बोल्ड करके इंग्लैंड का 9वां विकेट झटका। आखिरी विकेट में रवींद्र जड़ेजा ने मार्क वुड को आउट किया। 

इससे पहले, इंग्लैंड के दोनों ओपनर जैक क्राउली और बेन डकेट भी सस्ते में पवेलियन लौट गए थे। क्राउली ने 11 और डकेट 4 रन बनाकर रन आउट हो गए थे। डकेट ने पहली पारी में 150 से अधिक रन ठोके थे। अब तक रवींद्र जड़ेजा को 3, कुलदीप यादव को 2 और जसप्रीत बुमराह को एक विकेट मिला है। 

टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 445 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 319 रन पर खत्म हुई थी। इस तरह भारत को 126 रन की बढ़त मिली थी। दूसरी पारी में 430 रन के बाद भारत की कुल 556 रन की हुई थी। 

यशस्वी जायसवाल ने चौथे दिन टी ब्रेक से पहले अपना दोहरा शतक पूरा किया था। इसके लिए उन्होंने 231 रन गेंद ली। ये उनका लगातार दूसरा टेस्ट शतक है। इससे पहले, यशस्वी ने विशाखापट्टनम टेस्ट की पहली पारी में भी दोहरा शतक जमाया था। यशस्वी 214 रन पर नाबाद लौटे। उन्होंने इस पारी में कुल 12 छक्के और 14 चौके मारे। इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट की एक पारी में सबसे अधिक छक्के के वसीम अकरम (12) के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। 

वहीं, सरफराज ने 72 गेंद में 6 चौके और तीन छक्के की मदद से 68 रन बनाए। दोनों के बीच पाचंवें विकेट के लिए नाबाद 172 रन की साझेदारी हुई। 557 रन का लक्ष्य कभी टेस्ट क्रिकेट में चेज नहीं हुआ है।  

यशस्वी जायसवाल ने अपने दोहरे शतक के दौरान जेम्स एंडरसन के एक ओवर में लगातार तीन छक्के मारे और भारत की तरफ से एक पारी में सबसे अधिक छक्के मारने का नवजोत सिंह सिद्धू (8) का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 

इससे पहले, चौथे दिन शुभमन गिल अपना शतक पूरा नहीं कर पाए और 91 रन के स्कोर पर रन आउट हो गए। उन्हें बेन स्टोक्स ने रन आउट किया। इसके बाद कुलदीप यादव भी आउट हो गए। वहीं, शनिवार को रोहित शर्मा 19 रन और रजत पाटीदार शून्य पर आउट हो गए थे। इंग्लैंड की ओर से रूट, हर्टले और रेहान को एक-एक विकेट मिला। 

इससे पहले, कुलदीप और शुभमन गिल के बीच चौथे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी हुई थी। टीम इंडिया ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट पर 196 रन बनाए थे। 

इस तरह भारत ने पहली पारी के आधार पर 126 रन की बढ़त ली थी। इंग्लैंड की तरफ से बेन डकेट ने पहली पारी में 153 रन बनाए थे। वहीं, भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने 4 विकेट झटके थे। 

यह भी पढ़ें: Kuldeep Yadav First Six: चलो कुलदीप यादव का भी खुल गया खाता, इंटरनेशनल करियर में पहला छक्का उड़ाया, वीडियो देख बोल उठेंगे वाह

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

इंग्लैंड: जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स, रेहान अहमद, टॉम हर्टले, मार्क वुड और जेम्स एंडरसन।

5379487