Logo
election banner
Hardik pandya: हार्दिक पंड्या ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में मिली हार का गुनहगार तिलक वर्मा को ठहराया है।

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2024 के एक मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 10 रन से हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली ने 257 रन बनाए थे। जवाब में हार्दिक पंड्या की अगुआई वाली मुंबई की टीम 247 रन बना सकी। इस हार के बाद मुंबई इंडियंस के लिए भी प्लेऑफ की उम्मीदें करीब-करीब खत्म हो गई। अंक तालिका में मुंबई इंडियंस 9वें स्थान पर चल रही है। 

मैच के बाद मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टीम की हार की वजह बताई। हार्दिक का मानना था कि उनकी टीम इस लक्ष्य को हासिल कर सकती थी। मैच के बाद हार्दिक ने कहा, "तिलक वर्मा खेल रहे थे। अक्षर गेंदबाजी के लिए आए थे। तिलक के पास अक्षर के खिलाफ अटैक करने का मौका था। मुझे लगता है कि तिलक को थोड़ी गेम अवेयरनेस दिखानी थी। आखिर में हम पर ये भारी पड़ा।"

अक्षर पटेल जब गेंदबाजी के लिए आए तो मुंबई इंडियंस का स्कोर 8 ओवर में 3 विकेट पर 72 रन था। उन्होंने पहले दो ओवर की 12 में से 6 गेंद तिलक र्मा को फेंकी। बाएं हाथ का बैटर होने की वजह से तिलक के पास अक्षर के खिलाफ अटैक करने का मौका था। तिलक ने अक्षर की जो पहली 4 गेंद खेली उसपर उन्होंने सिंगल ही लिए और किसी तरह के आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश नहीं की। इसके बाद तिलक ने छक्का और चौका मारा और मुंबई का स्कोर 10 ओवर में 115 रन पर पहुंचा। इसके बाद अक्षर गेंदबाजी के लिए नहीं आए और मुंबई 10 रन से मैच हार गई। 

हार्दिक ने आगे कहा कि अगर मुझे साफ-साफ बताना हो तो बीच के कुछ ओवर में अगर हम कुछ अतिरिक्त जोखिम लेते तो खेल बदल सकता था। जिस तरह से आईपीएल में गेंदबाजों पर दबाव डाला जा रहा है। हमारे पास भी बीच के ओवर में ऐसा करने का मौका था। 

5379487