Logo
election banner
IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने इंग्लैंड के बैटर हैरी ब्रूक के रिप्लेसमेंट के तौर पर साउथ अफ्रीकी पेसर को 50 लाख की बेस प्राइस पर जोड़ा है।

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने इंग्लैंड के धाकड़ बैटर हैरी ब्रूक के रिप्लेसमेंट के तौर पर साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज लिजाड विलियम्स को टीम से जोड़ा है। ब्रूक दादी के निधन ने बाद आईपीएल 2024 से हट गए थे। विलियम्स को दिल्ली ने 50 लाख की बेस प्राइस में जोड़ा है। वो पहली बार आईपीएल में खेलते नजर आएंगे। 

लिजाड विलियम्स कैपिटल्स के तेज गेंदबाजी विभाग को मजबूत करेंगे, जिसमें उनके हमवतन एनरिक नॉर्खिया, इशांत शर्मा, खलील अहमद, झाय रिचर्डसन और मुकेश कुमार शामिल हैं। उनके पास मिचेल मार्श और सुमित कुमार के रूप में दो तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर भी हैं।

विलियम्स दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े
कैपिटल्स के पास लुंगी एनगिडी भी थे, लेकिन वह टूर्नामेंट से हट गए क्योंकि वो अब तक इस साल की शुरुआत में SA20 के दौरान पीठ के निचले हिस्से में लगी चोट से अबतक पूरी तरह उबरे नहीं हैं। विलियम्स ने 83 टी20 में 19.76 की गेंदबाजी औसत के साथ 106 विकेट लिए हैं। उन्होंने अप्रैल 2022 में दक्षिण अफ्रीका के लिए डेब्यू किया और दो टेस्ट, चार वनडे और 11 टी20 खेले हैं।

दिल्ली पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे
वह 2023 वनडे विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का हिस्सा थे और उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ एक मैच खेला था। उन्होंने SA20 में जोबर्ग सुपर किंग्स के लिए 15 विकेट लिए और विकेट लेने वालों की सूची में चौथे स्थान पर रहे। विलियम्स का आगमन कैपिटल्स के लिए समय पर है, मार्श को हैमस्ट्रिंग की चोट है, जिसके कारण वह कम से कम एक सप्ताह के लिए टीम से बाहर हो गए हैं। कैपिटल्स फिलहाल पांच मैचों में चार हार के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे है।

5379487