Logo
election banner
BCCI Central Contracts: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने खिलाड़ियों की सलाना कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है। सीजन 2023-24 के लिए जारी की गई इस सूची में श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को जगह नहीं मिली है। अनुबंध में 30 खिलाड़ियों को मौका मिला है।

BCCI Central Contracts: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को खिलाड़ियों की सलाना कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट (2023-24) जारी की। सीजन 2023-24 के लिए जारी की गई इस सूची में श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को जगह नहीं मिली है। यह दोनों ही खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट का हिस्सा नहीं थे, ऐसे मे बोर्ड इनसे नाराज चल रहा था। कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में इसका असर साफ तौर पर देखा जा सकता है। BCCI ने 30 खिलाड़ियों के साथ अनुबंध किया है। ए प्लस ग्रेड में कप्तान रोहित शर्मा के साथ ही पूर्व कप्तान विराट कोहली, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को जगह मिली है। A+ ग्रेड में 4, ग्रेड A में 6, ग्रेड B में 5 और ग्रेड C में 15 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। 

किसे कितना पैसा मिलता है
ग्रेड A+ में शामिल खिलाड़ियों को सालाना 7 करोड़ रुपये मिलते हैं। इसके अलावा ग्रेड A में जगह पाने वाले प्लेयर्स को 5 करोड़ रुपये, ग्रेड B में शामिल प्लेयर्स को 3 करोड़ रुपये और ग्रेड C में शामिल खिलाड़ियों को सालाना 1 करोड़ रुपये मिलेगा।

  • ग्रेड A+: रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा।
  • ग्रेड A: रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या।
  • ग्रेड B: सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल।
  • ग्रेड C: रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जितेश शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान, रजत पाटीदार।

30 खिलाड़ियों के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया

BCCI ने इस साल 30  खिलाड़ियों के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया है। यह अनुबंध 1 अक्टूबर 2023 से 30 सितंबर 2024 तक के लिए है। सिलेक्शन कमेट ने कुछ गेंदबाजों के लिए फास्ट बॉलिंग अनुबंध की भी सिफारिश की है। इनमें आकाश दीप, विजयकुमार वैश्यक, उमरान मलिक, यश दयाल और विदवथ कावेरप्पा शामिल हैं। इसके अतिरिक्त जो खिलाड़ी इस अवधि के भीतर न्यूनतम 3 टेस्ट या 8 वनडे या 10 टी20 इंटरनेशनल खेलने के मानदंडों को पूरा करते हैं, उन्हें अपने आप ही ग्रेड C में शामिल किया जाएगा।

ध्रुव जुरेल और सरफराज खान ने अब तक 2 टेस्ट मैच खेले हैं, अगर वे धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ चल रही सीरीज के 5वें टेस्ट में हिस्सा लेते हैं, तो उन्हें ग्रेड C में शामिल किया जाएगा। BCCI ने सिफारिश की है कि सभी खिलाड़ी उस अवधि के दौरान घरेलू क्रिकेट में भाग लेने को प्राथमिकता दें जब वे राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे हों। हाल ही में देखा गया है कि भारतीय खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट को नजरअंदाज कर रहे हैं।

जनिए किसका डिमोशन और किसका प्रमोशन
रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बावजूद बीसीसीआई ने चेतेश्वर पुजारा को केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया है। उन्हें पिछले साल ग्रेड-बी में शामिल किया गया था। चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे ऋषभ पंत का डिमोशन हुआ है। पिछले साल पंत  ग्रेड-ए में थे और अब उन्हें ग्रेड B में रखा गया है। केएल राहुल का प्रमोशन हुआ है और उन्हें ग्रेड A में रखा गया है। पिछले साल वह ग्रेड-बी में थे। शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज को भी ग्रेड A में शामिल किया गया है। ऑलराउंडर अक्षर पटेल पिछले सीजन में ग्रेड ए में थे। इस बार उन्हें ग्रेड बी में रखा गया। हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद शमी को ग्रेड ए में बरकरार रखा गया है। रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा पहले भी ग्रेड ए प्लस में थे।

ये भी पढ़ें: BCCI Central Contract List: श्रेयस-ईशान को बीसीसीआई की नाफरमानी पड़ी भारी, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से हुए बाहर, 4 करोड़ का नुकसान

5379487