Yuvraj singh: 'इतना मारेगा तेरे को वो...' युवराज सिंह ने रोहित शर्मा के नाम पर किसकी चुटकी ली

yuvraj singh rohit lookalike
X

yuvraj singh rohit lookalike

Rohit Sharma Lookalike: युवराज सिंह अपने अलग अंदाज के लिए मशहूर हैं। वो कई मर्तबा अपने चुलबुले अंदाज से माहौल को हल्का कर देते हैं। ऐसा ही उनका एक वीडियो वायरल हो रहा।

Yuvraj singh Viral Video: टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह अपने मज़ेदार अंदाज़ और चुटीली बातों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसी टिप्पणी कर दी, जिससे सोशल मीडिया पर हंसी का तूफ़ान आ गया। हुआ यूं कि युवराज की नज़र एक ऐसे शख़्स पर पड़ी, जिसके चेहरे के नक्श भारतीय स्टार बल्लेबाज़ रोहित शर्मा से काफ़ी मिलते-जुलते थे।

जैसे ही युवराज ने उस शख़्स को देखा, उन्होंने अपने अंदाज़ में चुटकी लेते हुए कहा, 'शर्मा जी के बेटे। वो (रोहित) तेरको देखेगा ना, इतना मारेगा ना तेरको, इतना मारेगा ना वो।' यह मज़ाक सुनते ही वहां मौजूद लोग ज़ोर-ज़ोर से हंसने लगे। युवराज की यह टिप्पणी जल्दी ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और फैंस ने इस पर जमकर रिएक्ट किया। कई यूज़र्स ने रोहित शर्मा को टैग करते हुए हंसते हुए इमोजी पोस्ट किए।


युवराज सिंह का यह मजाक सिर्फ उनकी हाज़िरजवाबी ही नहीं दिखाता, बल्कि भारतीय क्रिकेट की दोस्ताना नोकझोंक और मज़ेदार माहौल को भी दिखाता है। रिटायरमेंट के बाद भी युवराज के ऐसे किस्से फैंस को खूब गुदगुदाते रहते हैं।

ओवल में रोहित का साधारण फैन वाला अंदाज़

इससे पहले, भारत के इंग्लैंड दौरे पर रोहित का दिल छू लेने वाले अंदाज देखने को मिला था। रोहित अचानक मैच देखने पहुंच गए। लेकिन उनका अंदाज़ बिल्कुल अलग था, ना कोई स्पेशल एंट्री, ना वीआईपी पास का दिखावा।

रोहित को आम दर्शकों की लाइन में खड़े होकर एंट्री के लिए इंतज़ार करते देखा गया। उन्होंने कैज़ुअल जैकेट और कैप पहनी थी, और बाकी फैंस की तरह चुपचाप अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे थे। जब उनकी बारी आई, तो उन्होंने अपना टिकट दिखाकर गेट से एंट्री ली।

इस नज़ारे को देखकर वहां मौजूद दर्शक हैरान रह गए और कई ने तुरंत अपने मोबाइल निकालकर वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर इन वीडियोज़ की बाढ़ आ गई और रोहित की इस सादगी और विनम्रता की हर तरफ़ तारीफ़ हो रही है।


एक तरफ युवराज सिंह का शर्मा जी के बेटे वाला मज़ाक लोगों को हंसा रहा है, तो दूसरी ओर रोहित शर्मा का ‘साधारण फैन’ वाला लम्हा दिल छू रहा। दोनों ही पल भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार बन गए हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story