WPL 2025 Auction: दीप्ति–शिखा पर पैसों की बारिश, अमीलिया केर बनीं सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी

WPL Mega Auction 2025: दीप्ति शर्मा और शिखा पांडे सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी, विदेशियों में अमीलिया केर ने मारी बाजी।
X

WPL Mega Auction 2025: दीप्ति शर्मा और शिखा पांडे सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी, विदेशियों में अमीलिया केर ने मारी बाजी। 

WPL मेगा ऑक्शन 2025 में दीप्ति शर्मा सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी बनीं। यूपी वॉरियर्स ने RTM कार्ड से 3.2 करोड़ में खरीदा। मुंबई ने अमीलिया केर को 3 करोड़ में लिया, जबकि सोफी डिवाइन गुजरात के साथ 2 करोड़ में शामिल हुईं।

WPL 2026 Auction Live updates: नई दिल्ली में चल रहे विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के पहले मेगा ऑक्शन में गुरुवार, 27 नवंबर को सबसे बड़ी बोली भारत की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा पर लगाई गई। दीप्ति को यूपी वॉरियर्स ने 3.20 करोड़ रुपए में खरीदा।

मुंबई इंडियंस ने न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर अमीलिया केर को 3 करोड़ रुपए में खरीदा। ऑक्शन की पहली बोली ऑस्ट्रेलिया की कप्तान और विकेटकीपर एलिसा हीली पर लगी, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से किसी टीम ने उन्हें नहीं खरीदा।

न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन गुजरात जायंट्स के साथ 2 करोड़ रुपए में शामिल हुईं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स को तीन बार फाइनल तक पहुंचाने वाली कप्तान मेग लैनिंग 1.90 करोड़ रुपए में यूपी वॉरियर्स की टीम का हिस्सा बनीं।

दीप्ति शर्मा के मामले में रोमांचक मोड़ तब आया, जब दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें शुरुआत में 50 लाख रुपए में खरीद लिया था। इसके बाद यूपी वॉरियर्स ने राइट टू मैच (RTM) कार्ड का इस्तेमाल किया।

दिल्ली ने कीमत बढ़ाकर 3.20 करोड़ रुपए कर दी, लेकिन यूपी ने इसे मैच कर लिया और अंत में दीप्ति एक बार फिर यूपी की जर्सी में नजर आएंगी।


























किन खिलाड़ियों को रिटेन किया गया

मुंबई इंडियंस- नैट सिवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर, हेली मैथ्यूज़, अमनजोत कौर, जी कमालिनी

दिल्ली कैपिटल्स-जेमिमा रॉड्रिग्स, शेफ़ाली वर्मा, एनाबेल सदरलैंड, मैरीज़ान काप, निकी प्रसाद

गुजरात जायंट्स- ऐश्ली गार्डनर, बेथ मूनी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु-स्मृति मांधना, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल, एलिस पेरी

गुजरात जायंट्स- श्वेता सहरावत

Live Updates

  • 27 Nov 2025 9:24 PM

    WPL 2026 mega auction live: प्रतिका रावल को यूपी वारियर्स ने खरीदा। भारतीय सलामी बल्लेबाज का बेस प्राइस 50 लाख था।

  • 27 Nov 2025 9:22 PM

    WPL 2026 mega auction live: गुजरात जायंट्स ने इंग्लिश टॉप ऑर्डर बल्लेबाज डैनी व्याट-हॉज 50 लाख रुपये की शुरुआती बोली पर खरीदा।

  • 27 Nov 2025 9:19 PM

    WPL 2026 mega auction live: भारतीय तेज गेंदबाजशबनम शकील अनसोल्ड रहीं। उनका बेस प्राइस 10 लाख रुपये था।

  • 27 Nov 2025 9:14 PM

    WPL 2026 mega auction live: भारतीय अनकैप्ड विकेटकीपर पार्थ्योशा रॉयल को चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा है।

  • 27 Nov 2025 9:13 PM

    WPL 2026 mega auction live: ख़ुशी भाटिया अनसोल्ड रहीं। उन्हें उनके बेस प्राइस 10 लाख रुपये पर कोई खरीदार नहीं मिला।

  • 27 Nov 2025 9:01 PM

    WPL 2026 mega auction live: जी त्रिषा को यूपी ने उनके बेस प्राइस पर खरीदा है।

  • 27 Nov 2025 8:59 PM

    WPL 2026 mega auction live: प्रणवी चंद्रा को कोई खरीदार नहीं मिला। बेस प्राइस 10 लाख रुपये था।

  • 27 Nov 2025 8:56 PM

    WPL 2026 mega auction live: मिल्ली इलिंगवर्थ को मुंबई इंडियंस ने उनकी बेस प्राइस पर खरीदा।

  • 27 Nov 2025 8:42 PM

    WPL 2026 mega auction live: तीसरा और एक्सीलेटर राउंड कुछ ही देर में शुरू होने वाला है। दूसरा एक्सीलरेटर राउंड खत्म होने के बाद अब कुल मिलाकर सिर्फ 16 स्लॉट बचे हैं। इसलिए सभी पांच टीमों से 4-4 खिलाड़ियों के नाम मांगे जा रहे हैं।

  • 27 Nov 2025 8:38 PM

    WPL 2026 mega auction live: नल्ला रेड्डी को MI paltan ने 10 लाख में खरीदा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story