WPL 2026 मेगा ऑक्शन आज: 277 खिलाड़ियों पर लगेगा दांव, कब, कहां और कैसे देखें लाइव?

WPL 2026 Auction Live Streaming
X

WPL 2026 Auction Live Streaming: जानें कब, कहां कैसे लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। 

WPL 2026 Auction Live Streaming: वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 का पहला मेगा ऑक्शन आज दिल्ली में होगा, जिसमें 277 खिलाड़ी बोली के लिए उतरेंगी। ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी, जान लें पूरी डिटेल।

WPL 2026 Auction Live Streaming: महिला क्रिकेट के इतिहास में आज का दिन बेहद खास होने जा रहा है। वुमेंस प्रीमियर लीग के पहले मेगा ऑक्शन की शुरुआत आज यानी 27 नवंबर को दिल्ली में होने वाली है। महिला विश्व कप 2025 के बाद महिला क्रिकेट को मिली अभूतपूर्व लोकप्रियता ने इस ऑक्शन को और भी खास बना दिया। सभी 5 फ्रेंचाइज़ी अपनी कोर टीम को रिटेन कर चुकी और अब बड़ी खरीद के लिए तैयार हैं।

2026 सीज़न के लिए रजिस्टर हुई 277 खिलाड़ी बोली के लिए उतरेंगी। इसमें से 73 स्लॉट खाली हैं, जिनमें 50 भारतीय खिलाड़ियों के लिए जगह है। 23 विदेशी खिलाड़ियों के लिए स्लॉट तय हैं। फोकस आठ मार्की खिलाड़ियों पर होगा, जिनमें शामिल हैं- दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, सोफी डिवाइन, एमेलिया केर, एलिसा हीली, मेग लैनिंग, सोफी एक्लेस्टोन, लौरा वोल्वार्ट। ये सभी खिलाड़ी अपने-अपने देशों की सुपरस्टार हैं और हालिया वर्ल्ड कप में शानदार फॉर्म में थीं।

कौन है डिफेंडिंग चैंपियन?

मुंबई इंडियंस-W इस बार डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगी। पिछले सीज़न में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स-W को ब्रेबोर्न स्टेडियम में हराकर खिताब जीता था। टीम इस बार भी मजबूत खरीदारी कर अपने खिताब की रक्षा करना चाहेगी।

WPL 2026 ऑक्शन मैच कब होगा?

WPL 2026 ऑक्शन मैच गुरुवार, 27 नवंबर, 2025 को 03:30 PM IST पर होगा।

WPL 2026 ऑक्शन कहां होगा?

WPL 2026 ऑक्शन नई दिल्ली में होगा।

WPL 2026 ऑक्शन मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

भारत में फैंस एक्टिव सब्सक्रिप्शन के साथ JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर WPL 2026 ऑक्शन मैच लाइव देख सकते हैं। ऑक्शन का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story