cricket viral video: ऐसा रन आउट कभी नहीं देखा होगा! एक थ्रो से उखड़ गए दोनों छोर के स्टम्प, बार-बार देखते रहेंगे वीडियो

MPL Weird run out: महाराष्ट्र प्रीमियर लीग के एक मैच में बैटर के अजीबोगरीब तरीके से रनआउट होने का वीडियो सामने आया है।
MPL Weird run out video: पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में बीते शनिवार को खेले गए महाराष्ट्र प्रीमियर लीग (MPL) मुकाबले में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे क्रिकेट इतिहास में याद रखा जाएगा। पुणेरी बापू टीम की ओर से खेल रहे विकेटकीपर सूरज शिंदे ने एक ही थ्रो से दोनों छोर पर स्टंप उड़ाकर हर्ष मोगावीरा को रन आउट कर दिया।
यह वाकया Raigad Royals की पारी के पहले ओवर में हुआ। टीम को 203 रन का लक्ष्य मिला था। पांचवीं गेंद पर सिद्धेश वीर ने गेंद को ऑफ साइड में खेला और रन के लिए दौड़े। लेकिन जैसे ही शिंदे ने तेजी से गेंद पकड़ी, वीर लौट गए। शिंदे ने तुरंत गेंद स्टंप्स की ओर मारी, जो पहले स्ट्राइकर एंड के स्टंप्स से टकराई और फिर नॉन-स्ट्राइकर एंड की ओर घूम गई। वहां हर्ष क्रीज से काफी बाहर थे। गेंद सीधे जाकर नॉन-स्ट्राइकर एंड के स्टंप्स पर लगी और हर्ष मोगावीरा बिना खेले ही रनआउट हो गए।
— Media (@lncognltooo) June 8, 2025
मैदान पर मौजूद खिलाड़ी भी इस नजारे को देखकर हैरान रह गए। एक ही थ्रो से दोनों एंड पर स्टंप्स उड़ते देखना बेहद दुर्लभ होता है। इस शानदार रनआउट के बाद Raigad Royals की पारी बिखर गई। टीम सिर्फ 103 रन पर ढेर हो गई। केवल कप्तान ऋषभ राठौड़ (21 गेंदों में 46 रन) ने थोड़ी सी लड़ाई लड़ी, बाकी कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सका। सिद्धेश वीर ने 10 गेंदों में 18 रन बनाए।
इससे पहले, बल्लेबाज़ी करते हुए पुणेरी बापू ने जोरदार प्रदर्शन किया। यश नाहर ने 52 गेंदों में 82 रन बनाए। ऋषिकेश सोनावणे ने 40 गेंदों में 58 रन जोड़े। अंत में सूरज शिंदे ने 12 गेंदों में 40 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें चौके-छक्कों की बौछार थी। गेंदबाज़ी में निकिल ने कमाल दिखाया और 5 विकेट झटके। इस जीत से पुणेरी बापू की टीम अंक तालिका में मजबूती से आगे बढ़ गई है।
