Virat kohli retirement: भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान...घर में एक भी सीरीज नहीं हारे, जानें कोहली के कप्तानी के 'विराट' रिकॉर्ड

Virat kohli retirement: भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान...घर में एक भी सीरीज नहीं हारे, जानें कोहली के कप्तानी के विराट रिकॉर्ड
X
Virat kohli retirement: विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान रहे। उन्होंने भारत को सबसे अधिक 40 टेस्ट में जीत दिलाई।

Virat kohli retirement: टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। कोहली ने 2014 से 2022 तक भारत की टेस्ट में कप्तानी की। उन्होंने बतौर कप्तान 68 मैच में से 40 में जीत हासिल की और वो भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान बने। स्टीव वॉ (41), रिकी पोंटिंग (48) और ग्रीम स्मिथ (53) ने ही टेस्ट कप्तान के तौर पर उनसे ज़्यादा जीत दर्ज की हैं।

कोहली की अगुआई में भारत ने 2018-19 में अपनी पहली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीती। उन्होंने 11 घरेलू टेस्ट सीरीज़ में भी भारत की अगुआई की-और उन सभी में जीत हासिल की।

विराट कोहली की कप्तानी का रिकॉर्ड

मैच: 68

जीते: 40

हारे: 17

ड्रा: 11

विराट कोहली की कप्तानी में भारत की टेस्ट सीरीज के नतीजे

ऑस्ट्रेलिया से 0-2 से हारा (2014, बाहर)*

बांग्लादेश से 0-0 से ड्रा (2015, बाहर)

श्रीलंका को 2-1 से हराया (2015, बाहर)

दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हराया (2015-16, घर पर)

वेस्ट इंडीज को 2-0 से हराया (2016, बाहर)

न्यूजीलैंड को 3-0 से हराया (2016, घर पर)

इंग्लैंड को 4-0 से हराया (2016, घर पर)

बांग्लादेश को 1-0 से हराया (2017, घर पर)

ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया (2017, घर पर)*

श्रीलंका को 3-0 से हराया (2017, बाहर)

श्रीलंका को 1-0 से हराया (2017, घर पर)

दक्षिण अफ्रीका को 1-2 से हराया (2018, दूर)

इंग्लैंड से 1-4 से हारे (2018, दूर)

वेस्टइंडीज को 2-0 से हराया (2018, घर)

ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया (2018-19, दूर)

वेस्टइंडीज को 2-0 से हराया (2019, दूर)

दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हराया (2019, घर)

बांग्लादेश को 2-0 से हराया (2019, घर)

न्यूजीलैंड से 0-2 से हारे (2020, दूर)

ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया (2020-21, दूर)*

इंग्लैंड को 3-1 से हराया (2021, घर)

न्यूजीलैंड से हारे - WTC फाइनल 2021

इंग्लैंड से 2-2 से ड्रॉ (2021-22, दूर)*

न्यूजीलैंड को 1-0 से हराया (2021, घर)

दक्षिण अफ्रीका से 1-2 से हारे (2021, दूर)*

*कोहली ने सीरीज के सभी मैचों में भारत की कप्तानी नहीं की

कोहली का बतौर कप्तान शानदार रिकॉर्ड

विराट कोहली का बतौर कप्तान टेस्ट में रिकॉर्ड शानदार रहा। उन्होंने 54.80 की औसत से 5864 रन बनाए। कप्तान के तौर पर उनका सर्वोच्च स्कोर 2019 में आया, जब उन्होंने पुणे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 254 रन बनाए थे।

विराट कोहली ने टेस्ट में कप्तान के तौर पर रन बनाए

मैच: 68 | रन: 5864 | औसत: 54.80 | 100: 20

कप्तान के तौर पर नहीं

मैच: 55 | रन: 3366 | औसत: 37.40 | 100: 10

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story