Vinod Kambli: विनोद कांबली ठीक से बोल नहीं पा रहे...'वीरू' ने की 'दादा' के लिए इमोशनल अपील

vinod kambli health update
X

विनोद कांबली की सेहत को लेकर उनके छोटे भाई ने अपडेट दिया है। 

Vinod Kambli Health Update: विनोद कांबली की सेहत पहले से तो ठीक है लेकिन वो अभी ठीक से बोल नहीं पा रहे। उनके छोटे भाई वीरेंद्र ने फैंस से उनके लिए दुआ करने की अपील की है।

Vinod Kambli Health Update: पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली पिछले कुछ वक्त से अपनी सेहत को लेकर चर्चा में हैं। 53 साल के कांबली को अक्टूबर में यूरिन इंफेक्शन के कारण ठाणे के एक अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। हालांकि, कुछ दिन अस्पताल में बिताने के बाद वो घर लौट आए थे लेकिन कुछ महीनों बाद उनकी ये परेशानी दोबारा उभर आई, जिसके बाद कांबली को दोबारा अस्पताल में एडमिट होना पड़ा। बाद में पता चला कि कांबली के दिमाग में खून का थक्का जम गया था लेकिन लंबे इलाज के बाद वो ठीक होकर घर लौट गए थे।

पिछले कुछ महीनों से विनोद कांबली की हेल्थ में तो सुधार है लेकिन वो अभी भी बोलते हुए लड़खड़ाते हैं और खुद चल नहीं पा रहे। उनके छोटे भाई वीरेंद्र ने एक हालिया इंटरव्यू में विनोद की सेहत को लेकर अपडेट दिया।

विनोद कांबली को बोलने में दिक्कत: भाई

छोटे भाई वीरेंद्र ने बताया कि विनोद कांबली को अभी भी बोलने में परेशानी होती है और उन्होंने लोगों से उनके जल्द ठीक होने के लिए दुआ करने की गुजारिश की है। वीरेंद्र ने बताया, 'वह अभी घर पर हैं। उनकी हालत स्थिर है, उनका इलाज अभी भी चल रहा है। उन्हें अभी भी बातचीत करने में दिक्कत होती है। लेकिन वो चैंपियन हैं और हमें उम्मीद है कि वो जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे। डॉक्टरों ने फिजियोथेरेपी का कहा है कि और उम्मीद है कि उससे वो जल्द चलना भी शुरू कर देंगे। मुझे उम्मीद है कि आप उन्हें फिर से मैदान पर देख पाएंगे।'

वीरेंद्र ने आगे कहा, 'उन्होंने 10 दिनों तक रिहैब किया। उनका फुल बॉडी चेकअप हुआ था, जिसमें ब्रेन स्कैन और यूरिन टेस्ट भी शामिल था। जांच रिपोर्ट ठीक है। ज्यादा परेशानी नहीं हैं। क्योंकि वो चल नहीं पा रहे थे इसलिए अब फिजियोथेरेपी की सलाह दी गई है। ब्रेन में क्लॉट के कारण उनकी जुबान लड़खड़ाती है लेकिन वह बेहतर हो रहे हैं। मैं बस लोगों से कहना चाहता हूं कि वे उनके लिए दुआ करें ताकि वह जल्द स्वस्थ हो जाएं। उन्हें हमारे और आपके प्यार की जरूरत है।'

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story